Tuesday, July 21, 2026

राजस्थान का सबसे भयावह सड़क हादसा : डंपर ने 17 गाड़ियों को मारी टक्कर, दर्जनों घायल

राजस्थान: राजस्थान के जयपुर में हुए हादसे के दौरान एक तेज रफ्तार में चल रही डंपर ने एक के बाद एक लगातार 17 गाड़ियों को टक्कर मार दी। इस हादसे में 13 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। यह हादसा इतना खतरनाक था कि इस हादसे में कई मृतकों के अंग शरीर से अलग हो गए थे। इस दौरान किसी का पैर कट गया तो किसी का हाथ। यहां तक की जहां ये हादसा हुआ वहां की सड़क भी खून से लाल हो गई थी। जब ये हादसा  हुआ, उस वक्त डंपर का ड्राइवर नशे में था।

गंभीर हालत में घायल लोगों को  एसएमएस अस्पताल  में  किया रेफर

 हादसे में 10 से ज्यादा लोग घायल हो गए l जिनमें से 6 लोगों को गंभीर हालत में एसएमएस अस्पताल के  ट्रॉमा सेंटर में  रेफर कर दिया गया। इस हादसे के बारे में जयपुर पुलिस ने बताया कि यह हादसा सोमवार दोपहर हरमाड़ा के लोहा मंडी में हुआ। यह हादसा दोपहर  के करीब 1 बजे डंपर लोहा मंडी पेट्रोल पंप की तरफ से रोड नंबर -14 से हाईवे पर चढ़ने के लिए जा रहा था l इस दौरान उसने गाड़ियों को टक्कर मार दी। इस हादसे के बाद ट्रैफिक को डायवर्ट  किया गया है। हादसे के बाद डंपर को भी  सड़क से हटाने का  प्रयास किया जा रहा है। गाड़ी 300 मीटर दूर से टक्कर मारता हुआ आया था।

करीब 300 मीटर दूर से लोगों को टक्कर मारता आ रहा था डंपर 

वहां के हेड कॉन्स्टेबल रविंद्र ने यह जानकारी दी कि डंपर उस वक्त खाली था। जो रोड नंबर 14 की तरफ जा रहा था। वह लोहा मंडी रोड पर करीब 300 मीटर दूर से लोगों को टक्कर मारता आ रहा था। उसने बहुत सारे गाड़ियों और लोगों को अपनी चपेट में ले लिया। हादसे में गंभीर रूप से घायल हुए लोगों को एंबुलेंस के जरिए अस्पताल भिजवाया दिया गया।

घायल ने बताया कैसे हुआ हादसा

हादसे में मौजूद आगरा के रहने वाले नानजी भाई अपने पूरे परिवार के साथ खाटूश्यामजी के मंदिर जा रहे थे। हादसे में उनके साथ एक गाड़ी में उनका भाई, दो महिलाएं और एक बच्चा भी शामिल था। उन्होंने अपनी गाड़ी को साइड में खड़ी कर रखी थी, तभी अचानक पीछे से एक बेकाबू डंपर ने उनकी गाड़ी को टक्कर मार दी। उस बेकाबू डंपर का ड्रायवर नशे में था, और उसकी गाड़ी लगभग 100 से भी अधिक की स्पीड में दौड़ रही थी।

Also Read: e- Kalyan स्कॉलरशिप बनी छात्रों की सबसे बड़ी मुश्किल

सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया

राजस्थान पुलिस का कहना है कि  दोपहर के हुए हादसे का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है, जिसमें डंपर के ड्राइवर की गाड़ी को  100 से अधिक की स्पीड में दौड़ता हुआ नजर आ रहा था l जो सड़क पर मौजूद खड़े वाहनों को अपनी चपेट में लेते हुए लोगों को भी कुचलता हुआ दिख रहा था l साथ ही  शराब के नशे में मिले डंपर ड्राइवर को  वहां मौजूद लोगों ने मौके पर ही पकड़ लिया था l

उस वक्त जो  भी सामने आया  डंपर उसे कुचलता गया। 

राजस्थान के निवासी राकेश कुमार जांगिड़ और रामदयाल मीणा जो उस वक्त मौके पर मौजूद थे। उन्होंने  बताया,  यह हादसा उनके सामने ही हुआ था। रॉन्ग साइड से आ रहे  बेकाबू डंपर ने चौराहे पर पहले एक बाइक को कुचला। फिर एक स्विफ्ट कार को और इसके सहित तीन और वाहनों को रौंदता चला गया। बेकाबू डंपर उस वक्त इतनी रफ्तार में था कि रोड के बीच में जो आया उसे कुचलता चला गया। सीसीटीवी  कैमरे में कैद तस्वीरों में भी देखा जा सकता है, कि रोड के बीच में जो बैरियर होते हैं, वह हादसे के बाद पूरी तरह से मुड़ गया था। स्विफ्ट डिजायर गाड़ी का बोनट, ट्रक के टायर, टू व्हीलर से नंबर प्लेट और गाड़ी से जुड़े अन्य सामान सड़क पर पड़े हैं।  हादसे में बाद वहां जयपुर कमिश्नर मौके पर पहुंचे। साथ ही सचिन मित्तल,  समेत एडिशनल स्पेशल पुलिस कमिश्नर राहुल प्रकाश मौके पर पहुंचे ।

spot_img

एयर नाऊ स्पेशल

देश का एआई हब बनने की तैयारी कर रहा...

न्यूज़ डेस्क : झारखंड. ये नाम सुनते ही दिमाग में सबसे पहले क्या आता है? कोयला, लोहे की खदानें, मिनरल्स या शायद आदिवासी संस्कृति....
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

25,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
113,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

ट्रेंडिंग ख़बर