Tuesday, September 15, 2026

150 साल बाद स्पेन की गद्दी पर बैठेगी “रानी”, प्रिंसेस लियोनोर रचेंगी इतिहास

स्पेन : स्पेन अब लगभग 150 साल बाद एक बार फिर महिला शासक देश की कमान संभालने की तैयारी में है। राजा फेलिप VI और रानी लेटिजिया की बड़ी बेटी, 20 साल की राजकुमारी लियोनोर अब स्पेन की अगली रानी बनने जा रही हैं। 1800 के दशक में रानी इसाबेला द्वितीय के बाद लियोनोर स्पेन की पहली महिला शासक होंगी। स्पेन में 1700 के दशक की शुरुआत से ही बोर्बोन राजवंश का शासन चला आ रहा है। इस राजवंश ने उत्तराधिकार युद्ध में हैब्सबर्ग परिवार को हराकर सत्ता हासिल की थी।

लंबे समय तक चले जनरल फ्रेंको के तानाशाही शासन के बाद 1975 में स्पेन में फिर से राजशाही लौटी। उस समय राजा जुआन कार्लोस प्रथम ने देश को लोकतंत्र की राह पर आगे बढ़ाने में बड़ी भूमिका निभाई। उन्होंने 2014 में गद्दी छोड़कर अपने बेटे फेलिप VI को राजा बनाया। राजा फेलिप ने 2004 में पूर्व पत्रकार लेटिजिया से शादी की थी। लेटिजिया 42 साल की उम्र में रानी बनीं। इस शाही दंपति की दो बेटियां हैं, राजकुमारी लियोनोर, जिनका जन्म 2005 में हुआ, और छोटी बेटी इन्फेंटा सोफिया, जिनका जन्म 2007 में हुआ।

गद्दी संभालने से पहले उत्तराधिकारी को सेना की ट्रेनिंग जरूरी

स्पेन के कानून के अनुसार, गद्दी संभालने से पहले उत्तराधिकारी को सेना, नौसेना और वायुसेना की ट्रेनिंग लेना जरूरी होता है। लियोनोर ने वेल्स के यूडब्ल्यूसी अटलांटिक कॉलेज से इंटरनेशनल बैकलॉरिएट की पढ़ाई की। इसके बाद उन्होंने सैन्य प्रशिक्षण शुरू किया। अगस्त 2023 में लियोनोर ने जरागोजा में थल सेना की ट्रेनिंग ली। 2024 में उन्होंने नौसेना की ट्रेनिंग के तहत ट्रेनिंग शिप पर 140 दिन की लंबी समुद्री यात्रा की। दिसंबर 2025 में उन्होंने वायुसेना की ट्रेनिंग के दौरान अकेले फाइटर ट्रेनिंग विमान उड़ाया। अब पूरी ट्रेनिंग के साथ राजकुमारी लियोनोर सिर्फ 20 साल की उम्र में स्पेन की गद्दी संभालने के लिए पूरी तरह तैयार हैं।

spot_img

एयर नाऊ स्पेशल

Big Breaking News: एक करोड़ का इनामी नक्सली मिशिर...

रांची: झारखंड पुलिस और केंद्रीय सुरक्षा एजेंसियों को नक्सल विरोधी अभियान में बड़ी सफलता मिली है. प्रतिबंधित भाकपा (माओवादी) के सेंट्रल कमेटी सदस्य और...
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

25,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
113,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

ट्रेंडिंग ख़बर