देहरादून: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू अपने 2 दिवसीय दौरे के लिए उत्तराखंड पहुंची हैं. देहरादून के जौलीग्रांट एयरपोर्ट पर राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने राष्ट्रपति का स्वागत किया. वहीं इस दौरान एयरपोर्ट पर कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक, मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन और पुलिस महानिदेशक दीपम सेठ समेत अन्य वरिष्ठ अधिकारी मौजूद थे. 13 जून को इंडियन मिलिट्री अकादमी की पासिंग आउट परेड होगी. इस आईएमए की पासिंग आउट परेड में राष्ट्रपति बतौर मुख्य अतिथि के रुप में शामिल होंगी.
Highlights:
इसे भी पढ़ें : लखनऊ में अभिजीत दीपके का अभ्यर्थियों संग किया प्रदर्शन, पेपर लीक मामले में की ये मांग
भारी सुरक्षा बल तैनात
देहरादून की सड़कों पर राष्ट्रपति के आजनम के लिए दोनों ओर के मार्गों में पुलिस और सुरक्षा बलों की तैनाती की गई थी. इन काफिलों को देहरादून पुलिस, एसपीजी, खुफिया एजेंसियों और अन्य सुरक्षा इकाइयों ने संयुक्त रूप से सुरक्षा व्यवस्था संभाली. इसके साथ ही संवेदनशील स्थानों पर अतिरिक्त सुरक्षा कर्मियों की तैनाती की गई थी और मार्ग पर लगातार निगरानी रखी गई थी.
राष्ट्रपति का काफिला दोपहर बाद राजपुर रोड स्थित राष्ट्रपति निकेतन पहुंचा. जहां उनके ठहरने की विशेष व्यवस्था की गई है. इसके साथ ही वहां सुरक्षा और प्रोटोकॉल से जुड़े सभी इंतजाम पहले ही पूरे किए गए थे. शनिवार सुबह राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू राष्ट्रपति निकेतन से भारतीय सैन्य अकादमी के लिए रवाना होंगी.
IMA की तैयारियां अंतिम चरण पर
शनिवार को IMA की पासिंग आउट परेड की अकादमी में तैयारियां अंतिम चरण पर हैं. इस परेड में देश के विभिन्न राज्यों के साथ-साथ मित्र देशों के कैडेट भी शामिल होंगे. प्रशिक्षण के बाद जेंटलमैन कैडेट्स भारतीय सेना में अधिकारी के रूप में अपनी नई जिम्मेदारी संभालेंगे. इस ऐतिहासिक अवसर पर राष्ट्रपति की मौजूदगी कार्यक्रम को और विशेष बनाएगी. आईएमए की पासिंग आउट परेड भारतीय सेना की सबसे प्रतिष्ठित सैन्य परंपराओं में से एक है. परेड के दौरान कैडेट्स अपने कठिन प्रशिक्षण और अनुशासन का प्रदर्शन करेंगे. अंतिम पग भरते ही वे सेना के अधिकारी बन जाते हैं. इस समारोह को देखने के लिए कैडेट्स के परिजन और सेना के वरिष्ठ अधिकारी भी बड़ी संख्या में पहुंचते हैं.
कार्यक्रम की मुख्य अतिथि राष्ट्रपति
IMA में 13 जून को आयोजित पासिंग आउट परेड में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत करेंगी. जिसे लेकर राजधानी की सुरक्षा व्यवस्था पूरी तरह से बढ़ा दी गई है. वहीं उनके भ्रमण और कार्यक्रम समेत प्रवास के लिए पूरे क्षेत्र को नो ड्रोन जोन में तब्दील किया गया है. इस दौरान कार्यक्रम स्थल और आसपास के हवाई क्षेत्र में किसी भी प्रकार के निजी या व्यावसायिक ड्रोन के संचालक पूरी तरह से प्रतिबंध रहेगा. वहीं आज 12 जून को जनपद क्षेत्र के अंतर्गत वीवीआईपी भ्रमण कार्यक्रम के मद्देनजर ट्रैफिक एडवाइजरी जारी की गई है.



