Sunday, November 1, 2026

अंबानी परिवार के घर एंटीलिया में आयोजित गणपति उत्सव में दिखा बॉलीवुड का ग्लैमर

Entertainment Desk: गणेश चतुर्थी पर पूरे देश में बप्पा की भक्ति देखने को मिल रही है। इसी मौके पर मुंबई में अंबानी परिवार ने अपने घर एंटीलिया में गणपति उत्सव मनाया। हर साल की तरह इस बार भी यहां बॉलीवुड के कई बड़े सितारे पहुंचे। एंटीलिया के बाहर सितारों की गाड़ियां एक के बाद एक पहुंचीं और पैपराजी ने उनकी तस्वीरें कैमरे में कैद कर लीं।

इसे भी पढ़ें: Vastu Tips: पूजा घर में इस दिशा में दीपक जलाने से आती है सुख-समृद्धि, जानें सही नियम

अंबानी परिवार के गणपति उत्सव में सलमान खान भी पहुंचे। सलमान अपने सिंपल और स्टाइलिश लुक में नजर आए। सलमान को देखते ही पैपराजी में भी काफी उत्साह दिखा और सभी उनकी तस्वीरें लेने लगे। सलमान का यह कैजुअल लुक सोशल मीडिया पर भी काफी चर्चा में रहा।

बॉलीवुड के सबसे चोरी विद्यार्थी निधि कौशल कैटरीना कैफ भी अंबानी के घर एंटीलिया में नजर आए। फेमस कपल करीना कपूर और सैफ अली खान भी अपने दोनों बेटे जेह और तैमूर के साथ गणेश उत्सव में पहुंचे। दोनों ने अपने स्टाइलिश अंदाज से सभी का ध्यान अपनी ओर खींचा।

रणबीर आलिया से लेकर सिद्धार्थ कियारा भी समारोह में पहुंचे। इसके अलावा रेखा, माधुरी दीक्षित, कृति सनन, काजोल, अनिल कपूर, संजय दत्त, जैकी श्रॉफ, करण जौहर, दिशा पटानी, जाह्नवी कपूर और रणवीर सिंह समेत अन्य कलाकार भी शामिल हुए।

गणपति उत्सव में अंबानी परिवार की महिलाएं भी बेहद खूबसूरत अंदाज में नजर आईं। नीता अंबानी ने ट्रेडिशनल कपड़ों और खूबसूरत ज्वेलरी से सभी का ध्यान खींचा। वहीं, राधिका मर्चेंट भी ट्रेडिशनल लुक में नजर आईं। उन्होंने इस खास मौके पर एक खास प्रस्तुति भी दी, जिसने वहां मौजूद लोगों का ध्यान अपनी ओर खींच लिया।

एंटीलिया को फूलों, लाइट्स और पारंपरिक सजावट से बहुत खूबसूरत तरीके से सजाया गया था। गणपति बप्पा के स्वागत के इस खास मौके पर भक्ति के साथ बॉलीवुड का ग्लैमर भी देखने को मिला। बॉलीवुड सितारों की मौजूदगी ने अंबानी परिवार के गणपति उत्सव को और भी खास बना दिया।

एयर नाऊ स्पेशल

Radhakrishna Kishore Podcast: राजनीति में आने की वजह से...

Radhakrishna Kishore Podcast: झारखंड सरकार के वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर अपने बेबाक अंदाज और साफगोई के लिए जाने जाते हैं। एयरनाऊ के खास पॉडकास्ट...
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

25,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
113,000SubscribersSubscribe

ट्रेंडिंग ख़बर