Friday, October 30, 2026

लखनऊ में अभिजीत दीपके का अभ्यर्थियों संग प्रदर्शन, पेपर लीक मामले में की ये मांग

न्यूज डेस्क: उत्तर प्रदेश में भर्ती परीक्षाओं और पेपर लीक के मुद्दे को लेकर शुक्रवार सुबह 10 बजे से लखनऊ के इको गार्डन में बड़ी संख्या में छात्र और प्रतियोगी परीक्षा अभ्यर्थी हाथों में पोस्टर और बैनर लेकर धरना स्थल पर जुटे। प्रदर्शन के दौरान जहां अभ्यर्थियों ने भर्ती प्रक्रिया में तेजी और लंबित परिणाम जारी करने की मांग उठाई, वहीं कॉकरोच जनता पार्टी के प्रमुख अभिजीत दीपके के धरना स्थल पहुंचने पर कुछ छात्रों ने विरोध भी जताया। प्रदर्शन के दौरान सुरक्षा व्यवस्था को देखते हुए भारी संख्या में पुलिस बल तैनात रहा।

Air Now के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें:-

आंदोलन को बताया देशभक्ति का प्रतीक

कॉकरोच जनता पार्टी के प्रमुख अभिजीत दीपके दोपहर करीब 1:30 बजे इको गार्डन पहुंचे। उनके हाथ में संविधान की एक प्रति थी। सुरक्षा कारणों से पुलिस ने उन्हें विशेष सुरक्षा घेरे में धरना स्थल तक पहुंचाया। वह करीब 40 मिनट तक कार्यक्रम में मौजूद रहे और इसके बाद कैब से रवाना हो गए। अपने संबोधन में अभिजीत दीपके ने कहा कि भारत का इतिहास आंदोलनों से जुड़ा रहा है। उन्होंने कहा कि आजादी की लड़ाई हो या लोकतंत्र की रक्षा का संघर्ष, हर बड़े बदलाव के पीछे आंदोलन की ताकत रही है। उन्होंने कहा कि लोकतांत्रिक तरीके से अपनी मांग उठाना देशभक्ति का प्रतीक है और युवाओं की आवाज को दबाया नहीं जा सकता।

पेपर लीक मामलों पर सख्त कार्रवाई की मांग

दीपके ने अपने भाषण में कहा कि लेखपाल, UPSI, NEET और CBSE समेत किसी भी परीक्षा में यदि पेपर लीक हुआ है तो उसके जिम्मेदार लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि दोषियों को जवाबदेह बनाया जाना चाहिए और जरूरत पड़ने पर उन्हें अपने पद से इस्तीफा भी देना चाहिए। धरना स्थल पर मौजूद छात्र लगातार “पेपर लीक बंद करो” और “UPSI स्कोर कार्ड जारी करो” जैसे नारे लगा रहे थे। अभ्यर्थियों का कहना था कि भर्ती प्रक्रियाओं में हो रही देरी से लाखों युवाओं का भविष्य प्रभावित हो रहा है। उन्होंने जल्द परिणाम जारी करने और भर्ती प्रक्रिया पूरी करने की मांग की।

20 जून को दिल्ली पहुंचने का आह्वान

अभिजीत दीपके ने अपने समर्थकों और छात्रों से 20 जून को दिल्ली में होने वाले कार्यक्रम में शामिल होने की अपील भी की। उन्होंने कहा कि युवाओं की आवाज को राष्ट्रीय स्तर तक पहुंचाने के लिए बड़े स्तर पर एकजुट होना जरूरी है।

छात्रों ने किया अभिजीत दीपके का विरोध

प्रदर्शन के दौरान कुछ छात्रों और अभ्यर्थियों ने कॉकरोच जनता पार्टी और उसके प्रमुख अभिजीत दीपके का विरोध भी किया। उनका कहना था कि यह आंदोलन छात्रों और अभ्यर्थियों की मांगों को लेकर है और इसे राजनीतिक मंच नहीं बनाया जाना चाहिए। प्रयागराज से आए एक छात्र ने कहा कि उनके आंदोलन का कॉकरोच जनता पार्टी से कोई संबंध नहीं है। छात्र का कहना था कि यदि राजनीतिक दल इस आंदोलन में शामिल होते हैं तो मूल मुद्दे पीछे छूट सकते हैं। उन्होंने आशंका जताई कि इससे भर्ती प्रक्रिया और परिणाम जारी होने में और देरी हो सकती है।

सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए

प्रदर्शन को देखते हुए प्रशासन ने सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए थे। इको गार्डन में रैपिड एक्शन फोर्स (RAF), पीएसी और स्थानीय पुलिस के 1500 से अधिक जवान तैनात किए गए। अधिकारियों का कहना है कि प्रदर्शन शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए लगातार निगरानी रखी जा रही है। धरना स्थल पर मौजूद छात्र और अभ्यर्थी लगातार “पेपर लीक बंद करो” और “UPSI स्कोर कार्ड जारी करो” जैसे नारे लगा रहे थे। उनका कहना था कि भर्ती परीक्षाओं में पारदर्शिता सुनिश्चित की जाए और लंबित परिणाम जल्द जारी किए जाएं ताकि युवाओं का भविष्य प्रभावित न हो।

यह भी पढ़ें: सरकार का बड़ा आदेश, 90 दिनों तक नहीं खरीद पाएंगे पेट्रोल और डीजल, जानें क्यों

Air Now के यूट्यूब चैनल को देखने के लिए यहां क्लिक करें:-

एयर नाऊ स्पेशल

Radhakrishna Kishore Podcast: राजनीति में आने की वजह से...

Radhakrishna Kishore Podcast: झारखंड सरकार के वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर अपने बेबाक अंदाज और साफगोई के लिए जाने जाते हैं। एयरनाऊ के खास पॉडकास्ट...
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

25,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
113,000SubscribersSubscribe

ट्रेंडिंग ख़बर