Wednesday, September 16, 2026

28 नवंबर को सरकार के एक वर्ष पूरे, राज्यस्तरीय नियुक्ति पत्र वितरण कार्यक्रम की तैयारी तेज

रांची : मोरहाबादी मैदान में 28 नवंबर को होने वाले राज्यस्तरीय नियुक्ति पत्र वितरण कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर प्रशासन सक्रिय हो गया है। बुधवार को उपायुक्त-सह-जिला दंडाधिकारी मंजूनाथ भजंत्री ने कार्यक्रम स्थल का विस्तृत निरीक्षण किया और तैयारियों की प्रगति की समीक्षा की।

निरीक्षण के दौरान उपायुक्त ने अधिकारियों के साथ बैठने की व्यवस्था, मंच संचालन, सुरक्षा प्रबंधन, यातायात नियंत्रण, वीआईपी मूवमेंट, मेडिकल व आपातकालीन सेवाएं, बैरिकेडिंग, पार्किंग, प्रवेश-निकास मार्ग और साउंड सिस्टम जैसी सभी प्रमुख व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने निर्देश दिया कि सभी तैयारियां समय पर और उच्च गुणवत्ता के साथ पूरी की जाएं, ताकि कार्यक्रम में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों और अतिथियों को किसी भी प्रकार की असुविधा न हो।

उपायुक्त ने सभी विभागों को परस्पर समन्वय के साथ कार्य करने की हिदायत दी, ताकि कार्यक्रम सुचारु और आदर्श रूप से संपन्न हो सके।

निरीक्षण के दौरान वरीय पुलिस अधीक्षक रांची राकेश रंजन, अपर जिला दंडाधिकारी (विधि-व्यवस्था) राजेश्वर नाथ आलोक, अनुमंडल पदाधिकारी सदर उत्कर्ष कुमार, पुलिस अधीक्षक (नगर) पारस राणा, पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) प्रवीण पुष्कर, उपसमाहर्ता नजारत सुदेश कुमार, जिला परिवहन पदाधिकारी अखिलेश कुमार, जिला शिक्षा अधीक्षक बादल राज, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी उर्वशी पांडे, जिला शिक्षा पदाधिकारी विनय कुमार सहित कई अधिकारी उपस्थित थे।

रांची जिला प्रशासन ने लोगों से सहयोग की अपील करते हुए बताया कि जन-शिकायतों के लिए अबुआ साथी व्हाट्सएप नंबर 9430328080 जारी किया गया है। प्रशासन ने बाल विवाह मुक्त रांची बनाने के संकल्प पर भी जोर दिया।

spot_img

एयर नाऊ स्पेशल

Big Breaking News: एक करोड़ का इनामी नक्सली मिशिर...

रांची: झारखंड पुलिस और केंद्रीय सुरक्षा एजेंसियों को नक्सल विरोधी अभियान में बड़ी सफलता मिली है. प्रतिबंधित भाकपा (माओवादी) के सेंट्रल कमेटी सदस्य और...
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

25,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
113,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

ट्रेंडिंग ख़बर