झारखंड के चतरा में आवासीय विद्यालय के प्रिंसिपल द्वारा दुष्कर्म के बाद छात्रा हुई गर्भवती, आरोपी गिरफ्तार

चतरा: झारखंड के चतरा जिला स्थित हंटरगंज प्रखंड के अनुसूचित जाति प्राथमिक बालिका आवासीय विद्यालय में एक नाबालिग छात्रा के साथ दुष्कर्म का मामला प्रकाश में आया है। जहां विद्यालय के प्रधानाध्यापक ने एक नाबालिग छात्रा के साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया है। आरोपी प्रिंसिपल को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

कैसे खुला घिनौनी करतूत का राज?

यह रूह कंपा देने वाला मामला तब सामने आया जब विद्यालय में रह रही नाबालिग छात्रा के गर्भवती होने की जानकारी मिली। जैसे ही यह खबर फैली, पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। मासूम बच्ची के साथ हुई इस दरिंदगी ने स्थानीय प्रशासन और शिक्षा विभाग की सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने बिना देरी किए एक्शन लिया। पीड़िता के बयान के आधार पर संबंधित थाने में पॉक्सो एक्ट (POCSO Act) और अन्य संगीन धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया। जिसके बाद आरोपी प्रधानाध्यापक को तत्काल गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है। वहीं पीड़िता को बेहतर इलाज और मेडिकल जांच के लिए चतरा सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहाँ डॉक्टरों की एक विशेष टीम उसकी निगरानी कर रही है।

डीसी ने दिया उच्चस्तरीय जांच के आदेश

चतरा की उपायुक्त (DC) कृतिश्री ने इस मामले को अत्यंत गंभीरता से लिया है। उन्होंने साफ कर दिया है कि ऐसे जघन्य अपराध को अंजाम देने वाले को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा। इसके साथ ही उन्होनें मामले की तह तक जाने और दोषियों के विरुद्ध ठोस साक्ष्य जुटाने के लिए एक उच्चस्तरीय जांच टीम का गठन का सख्त आदेश भी दिया है।

ये भी देखें: 

एयर नाउ स्पेशल

एयर नाउ की खबर का असर, कार्यपालक अभियंता रघुनंदन...

रांची : पिछले दिनों लोहरदगा कोर्ट की ओर से धोखाधड़ी मामले में जेल की सजा होने के बाद और इस संबंध में एयर नाउ...
- Advertisement -spot_img
App Logo

Download Our App

Download Now ➥

ट्रेंडिंग खबर