रांची : राजधानी के कई बार में देर रात पुलिस ने ताबड़तोड़ छापेमारी की है। सूचना मिली थी कि शहर के नामी बॉरों में चोरी-छुपे ड्रग्स का गोरखधंधा चल रहा है, बाहर से मंगाकर युवाओं खासकर युवक-युवतियों को नशे का जहर बेचा जा रहा है. इस सूचना के आधार पर ही एसएसपी राकेश रंजन के निर्देश पर विशेष टीम का गठन कर कार्रवाई की गई.
इसे भी पढ़ें : SIR: बंगाल में 24 घंटे बीतने से पहले ही तीसरी सप्लीमेंट्री लिस्ट जारी, 38 लाख मामलों का निपटारा
रातू रोड स्थित मॉल ऑफ रांची के लॉर्ड ऑफ ड्रिंक्स यानी LOD में जैसे ही पुलिस की एंट्री हुई… अंदर मौजूद दर्जनों लोगों में भगदड़ मच गई पुलिस ने मौके पर मौजूद सभी लोगों की तलाशी ली. देर रात तक पूरे बार की सघन जांच की गई. मिली जानकारी के अनुसार पुलिस को ड्रग्स सिंडिकेट के बड़े नेटवर्क के सुराग मिले हैं.
इस रेड के दौरान पुलिस ने बार के अंदर रईसजादे मिले इससे भी संघन जांच की गई. जानकारी मिली थी कि हाई प्रोफाइल लोगों के साथ रईसजादे ड्रग्स खरीदने पहुंचे है इसी सूचना के पर करवाई की गई.

