विनीत तिवारी हत्याकांड में फरार आरोपी प्रदीप महाकाल के घर पुलिस की छापेमारी

पलामू: मेदिनीनगर के चर्चित विनीत तिवारी हत्याकांड में पुलिस ने कार्रवाई तेज कर दी है। मामले का मुख्य आरोपी प्रदीप तिवारी उर्फ प्रदीप महाकाल अभी भी फरार है। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार दबिश दे रही है। शुक्रवार को भारी पुलिस बल के साथ आरोपी के आवास पर छापेमारी की गई। इस दौरान पूरे परिसर की गहन तलाशी ली गई। पुलिस की इस कार्रवाई को आरोपी पर दबाव बनाने की कोशिश माना जा रहा है। यह छापेमारी शहर थाना प्रभारी ज्योति लाल राजवार के नेतृत्व में की गई। पुलिस टीम ने घर और आसपास के इलाके की बारीकी से जांच की। छापेमारी के दौरान परिसर में खड़ी तीन महंगी लग्जरी गाड़ियों को जब्त कर थाना ले जाया गया।

Air Now के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें:-

संपत्तियों की जांच शुरू 

पुलिस अधीक्षक कपिल चौधरी के निर्देश पर अब आरोपी की चल और अचल संपत्तियों की जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि आरोपी ने कहीं अवैध तरीके से संपत्ति या जमीन तो नहीं बनाई है। प्रशासन ने संकेत दिए हैं कि अगर जांच में अवैध संपत्ति का मामला सामने आता है, तो आरोपी की संपत्ति जब्त करने या ध्वस्तीकरण जैसी कार्रवाई भी की जा सकती है। पुलिस ने साफ कहा है कि यदि प्रदीप महाकाल जल्द आत्मसमर्पण नहीं करता, तो उसके घर की कुर्की-जब्ती की प्रक्रिया शुरू की जाएगी।

यह भी पढ़ें: झारखंड के जिला अदालतों में असिस्टेंट पदों पर नियुक्ति का रिजल्ट जारी, 410 पदों पर हुई नियुक्ति

कई ठिकानों पर लगातार छापेमारी 

पुलिस टीम आरोपी के संभावित ठिकानों पर लगातार छापेमारी कर रही है। जांच एजेंसियां आरोपी के करीबी लोगों और संपर्कों की भी जानकारी जुटा रही हैं। पुलिस का कहना है कि आरोपी को जल्द गिरफ्तार करने के लिए हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं। एसपी कपिल चौधरी ने कहा कि जिले में कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करने वाले किसी भी अपराधी को बख्शा नहीं जाएगा। उन्होंने कहा कि विनीत तिवारी हत्याकांड में शामिल सभी आरोपियों को जल्द गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा और मामले में सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Air Now के यूट्यूब चैनल को देखने के लिए यहां क्लिक करें:-

एयर नाउ स्पेशल

एयर नाउ की खबर का असर, कार्यपालक अभियंता रघुनंदन...

रांची : पिछले दिनों लोहरदगा कोर्ट की ओर से धोखाधड़ी मामले में जेल की सजा होने के बाद और इस संबंध में एयर नाउ...
- Advertisement -spot_img
App Logo

Download Our App

Download Now ➥

ट्रेंडिंग खबर