Thursday, June 4, 2026

अमीन ने नाम सुधारने के बदले मांगी रिश्वत, विजिलेंस ने घूस लेते रंगे हाथो दबोचा

न्यूज डेस्क: पटना निगरानी विभाग की टीम ने बांका जिले के चांदन में कार्यरत भूमि सर्वेक्षण विभाग के अमीन आदित्य कुमार को साढ़े 8 हजार रुपये घूस लेते रंगेहाथ गिरफ्तार कर लिया. जमीन संबंधी दस्तावेज में नाम और पिता के नाम की त्रुटि सुधारने के लिए रिश्वत की मांग की गई. जिसे लेकर पीड़ित ने शिकायत की, जिसके बाद यह कार्रवाई की गई. विजिलेंस टीम ने आरोपी को गिरफ्तार कर अपने साथ पटना ले गई.

नाम सुधाराने के लिए रिश्वत की मांग 

जानकारी के अनुसार, एक रैयत के जमीन संबंधी दस्तावेज में नाम और पिता के नाम में गलती थी. जिसे सुधारने के एवज में अमीन आदित्य कुमार ने 10 हजार रुपये रिश्वत की मांग की थी. 6 मई को रैयत ने रिश्वत मांगने की शिकायत निगरानी विभाग से की. जिसके बाद विभाग ने मामले की गुप्त जांच कराई, जिसमें आरोप सही पाया गया.

चांदन प्रखंड की असुढ़ा पंचायत के दिग्घीबारी गांव निवासी दिनेश मंडल ने निगरानी विभाग पटना में शिकायत दर्ज कराई थी. सत्यापन के बाद विजिलेंस टीम ने योजनाबद्ध तरीके से जाल बिछाया और मंगलवार सुबह करीब 11 बजे अमीन ने दिनेश से साढ़े आठ हजार रुपये रिश्वत ली, जहां धात लगाए बैठी टीम ने उसे मौके पर ही रंगेहाथ गिरफ्तार कर लिया.

इसे भी पढ़े: प्रिंस खान का गुर्गा राकेश बालीडीह से गिरफ्तार, डिजिटल साक्ष्यों के आधार पर होगी कार्रवाई

15 सदस्यीय टीम ने की कार्रवाई

मंगलवार को चांदन-कटोरिया मुख्य मार्ग पर चांदन नदी पुल के पास स्थित डेरा में निगरानी विभाग की टीम ने छापेमारी कर भूमि सर्वेक्षण विभाग के अमीन आदित्य कुमार को गिरफ्तार किया. इस कार्रवाई का नेतृत्व निगरानी विभाग के डीएसपी मो. वशीम कर रहे थे. जिसमें करीब 15 सदस्यीय टीम ने पूरे ऑपरेशन को अंजाम दिया.

दूसरे दिन भी कार्रवाई से चांदन प्रखंड सहित पूरे जिले में हड़कंप मच गई. आरोपी को गिरफ्तार करने के बाद निगरानी विभाग की टीम ने मौके पर आवश्यक कागजी प्रक्रिया पूरी की और आरोपी अमीन को अपने साथ पटना ले गई. फिलहाल पुलिस मामले में को लेकर आगे की कानूनी कार्रवाई कर रही है.

एयर नाउ स्पेशल

तमिलनाडु, केरल और बंगाल में सत्ता संभालते ही अलग...

न्यूज डेस्क: देश के कई राज्यों में नई सरकारों ने सत्ता संभालने के बाद प्रशासनिक और राजनीतिक स्तर पर खुद को अलग दिखाने की...
- Advertisement -spot_img
App Logo

Download Our App

Download Now ➥

ट्रेंडिंग खबर