Sunday, May 31, 2026

पलामू में पाटन रोड पर ग्रामीण चिकित्सक की गला रेतकर हत्या, जांच में जुटी पुलिस

पलामू : जिले के छतरपुर थाना क्षेत्र में गुरुवार रात एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई। पाटन रोड स्थित नगदारा के पास रात करीब 10 बजे चिल्हो खुर्द निवासी उदय सिंह (37)की धारदार हथियार से गला रेतकर हत्या कर दी गई। पुलिस के अनुसार, उदय सिंह गांव में प्राथमिक चिकित्सा का कार्य करते थे और क्षेत्र में एक ग्रामीण चिकित्सक के रूप में जाने जाते थे।

इसे भी पढ़ें : पलामू, गढ़वा एवं लातेहार जिले में सक्रिय 180 जमीन माफिया की सूची तैयार : किशोर कौशल, डीआईजी

इधर उनकी निर्मम हत्या की खबर फैलते ही इलाके में सनसनी फैल गई तथा बड़ी संख्या में ग्रामीण घटनास्थल पर जुट गए। घटना की सूचना मिलते ही छतरपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी। पुलिस घटनास्थल से साक्ष्य जुटाने के साथ-साथ हत्या के कारणों और अपराधियों की पहचान में जुटी हुई है।

फिलहाल हत्या के पीछे के कारणों का खुलासा नहीं हो सका है। पुलिस सभी संभावित पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है। पुलिस का कहना है कि मामले की गहन जांच की जा रही है और जल्द ही घटना में शामिल अपराधियों की पहचान कर कार्रवाई की जाएगी।

एयर नाउ स्पेशल

तमिलनाडु, केरल और बंगाल में सत्ता संभालते ही अलग...

न्यूज डेस्क: देश के कई राज्यों में नई सरकारों ने सत्ता संभालने के बाद प्रशासनिक और राजनीतिक स्तर पर खुद को अलग दिखाने की...
- Advertisement -spot_img
App Logo

Download Our App

Download Now ➥

ट्रेंडिंग खबर