Wednesday, August 5, 2026

तमिलनाडु में पूर्व डिप्टी सीएम व द्रमुक नेता उदयनिधि स्टालिन को पुलिस ने किया गिरफ्तार, इस मामले में हुई कार्रवाई

न्यूज डेस्क: तमिलनाडु के पूर्व डिप्टी सीएम व विधानसभा में नेता विपक्ष उदयनिधि स्टालिन को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस ने मंगलवार को चेन्नई स्थित उनके घर से हिरासत में लिया। बताया जा रहा है कि पुलिस की यह कार्रवाई मुख्यमंत्री सी. जोसेफ विजय और तमिल फिल्म अभिनेत्री तृषा के खिलाफ कथित तौर पर अपमानजनक टिप्पणी करने के आरोप में दर्ज प्राथमिकी मामले में हुई है. कहा जा रहा है कि सोमवार को उदयनिधि स्टालिन की रैली में एक्ट्रेस तृषा के खिलाफ नारे लगाए गए थे।

इसे भी पढ़ें : दिशोम गुरू शिबू सोरेन की पहली पुण्यतिथि आज, सीएम हेमंत सोरेन पैतृक गांव नेमरा के लुकैयाटांड में प्रतिमा का होगा अनावरण

बता दें कि कावेरी जल विवाद पर सोमवार को तंजावुर में हुई एक रैली के दौरान उदयनिधि ने कथित तौर पर मुख्यमंत्री पर निशाना साधते हुए डबल मीनिंग वाली टिप्पणी की. मुख्यमंत्री सी. जोसेफ विजय और फिल्म अभिनेत्री तृषा पर कथित तौर पर किए गए इस आपत्तिजनक टिप्पणी को लेकर विजय की पार्टी टीवीके ने शिकायत दर्ज कराई. टीवीके की शिकायत के बाद तंजावुर पुलिस ने डीएमके नेता के खिलाफ एफआईआर दर्ज की.

इधर इस मामले में अपनी गिरफ्तारी की आशंका के चलते उदयनिधि स्टालिन ने मंगलवार को मद्रास हाई कोर्ट में अपने खिलाफ दर्ज मामले में अग्रिम जमानत के लिए याचिका दायर की। इस याचिका पर जस्टिस जीके इलांथिरैयन दोपहर बाद सुनवाई करेंगे हालांकि वकील हसन मोहम्मद जिन्ना ने याचिका पर तत्काल सुनवाई की मांग की थी। इधर यह विवाद राष्ट्रीय महिला आयोग तक भी जा पहुंचा।

टीवीके ने शिकायत दर्ज कराई कि उदयनिधि ने अश्लील, महिलाओं को वस्तु के रूप में पेश करने वाली और यौन संकेत देने वाली टिप्पणियां कीं। राष्ट्रीय प्रवक्ता पाझा सेल्वाकुमार ने आयोग से आग्रह किया कि वह भाषण का संज्ञान ले, स्पष्टीकरण और बिना शर्त सार्वजनिक माफी की मांग करे और अधिकारियों को भारतीय न्याय संहिता के संबंधित प्रावधानों के तहत कानूनी कार्यवाही शुरू करने का निर्देश दे।

spot_img

एयर नाऊ स्पेशल

Big Breaking News: एक करोड़ का इनामी नक्सली मिशिर...

रांची: झारखंड पुलिस और केंद्रीय सुरक्षा एजेंसियों को नक्सल विरोधी अभियान में बड़ी सफलता मिली है. प्रतिबंधित भाकपा (माओवादी) के सेंट्रल कमेटी सदस्य और...
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

25,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
113,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

ट्रेंडिंग ख़बर