Wednesday, November 4, 2026

दिशोम गुरू शिबू सोरेन की पहली पुण्यतिथि आज, सीएम हेमंत सोरेन पैतृक गांव नेमरा के लुकैयाटांड में प्रतिमा का होगा अनावरण

रांची: झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री व दिशोम गुरु शिबू सोरेन की प्रथम पुण्यतिथि मंगलवार को पैतृक गांव रामगढ़ जिले के गोला प्रखंड स्थित नेमरा में मनाई जाएगी. मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन चार अगस्त को सुबह 11 बजे दिशोम गुरु शिबू सोरेन की आदमकद प्रतिमा का अनावरण करेंगे. इसके बाद वे पैतृक आवास में बाबा के तस्वीर पर सामाजिक रीति-रिवाज से श्रद्धांजलि देंगे. शहीद सोबरन मांझी की प्रतिमा स्थल पर भी जाकर श्रद्धासुमन अर्पित करेंगे.

इसे भी पढ़ें : रांची में आंदोलनरत छात्रों के प्रदर्शन को लेकर स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी ने कहा, वार्ता को हैं तैयार

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन नेमरा-लुकैयाटांड मैदान में आयोजित विकास मेला सह परिसंपत्ति वितरण कार्यक्रम में भी भाग लेंगे. विभिन्न योजनाओं का अवलोकन करने के बाद लाभुकों के बीच परिसंपत्तियों का वितरण किया जाएगा. विकास मेले में विभिन्न विभागों की ओर से लोगों को सरकारी योजनाओं की जानकारी दी जाएगी और उन्हें योजनाओं से जोड़ा जाएगा.

कार्यक्रम में झारखंड सरकार के मंत्री, विधायक, सांसद, झारखंड आंदोलनकारी तथा झामुमो से जुड़े नेता और कार्यकर्ता बड़ी संख्या में शामिल होंगे. झारखंड, उड़ीसा, छत्तीसगढ़, पश्चिम बंगाल समेत अन्य राज्यों से भी शिबू सोरेन के समर्थक कार्यक्रम में पहुंचेंगे. आदिवासी समाज के लोगों की भी बड़ी भागीदारी रहेगी.

श्रद्धांजलि कार्यक्रम

रामगढ़ जिले के गोला प्रखंड में गोला चौक, बरलंगा चौक, लुकैयाटांड मैदान और पैतृक आवास नेमरा में आयोजित कार्यक्रमों को लेकर व्यापक तैयारियां की गई हैं. गोला चौक से लेकर नेमरा तक सड़क के दोनों ओर शिबू सोरेन को श्रद्धांजलि के बैनर और झामूमो के झंडे लगाए गए हैं. बरलंगा चौक से लेकर नेमरा पैतृक आवास तक सड़क के दोनों ओर स्थायी व अस्थायी बिजली के पोल पर लाइटें लगाई गई हैं. जगह-जगह जेनरेटर की व्यवस्था की गई है. मुख्य कार्यक्रम स्थल लुकैयाटांड मैदान स्थित सोना सोबरन प्लस टू हाई स्कूल परिसर में दिशोम गुरु शिबू सोरेन की आदमकद प्रतिमा स्थापित की गई है.

एयर नाऊ स्पेशल

Radhakrishna Kishore Podcast: राजनीति में आने की वजह से...

Radhakrishna Kishore Podcast: झारखंड सरकार के वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर अपने बेबाक अंदाज और साफगोई के लिए जाने जाते हैं। एयरनाऊ के खास पॉडकास्ट...
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

25,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
113,000SubscribersSubscribe

ट्रेंडिंग ख़बर