Sunday, June 14, 2026

PMRC 2026: पीएम रिसर्च चेयर स्कीम के लिए 15 जुलाई तक रजिस्ट्रेशन का मौका, इन्हें मिलेगा लाभ

नई दिल्ली : भारत सरकार के शिक्षा मंत्रालय ने भारतीय मूल के वैज्ञानिकों और शोधार्थियों के लिए PMRC 2026 पहल की शुरुआत की है। इस फेलोशिप के तहत वैज्ञानिकों और शोधार्थियों को भारत की प्रतिष्ठित यूनिवर्सिटी और शोध संस्थानों में रिसर्च करने का अवसर दिया जाएगा।

ऐसे में अगर आप एक रिसर्चर हैं और आर्थिक मदद के लिए किसी सरकारी फेलोशिप का लाभ लेना चाहते हैं, तो शिक्षा मंत्रालय की यह Prime Minister Research Chair Scheme आपके लिए उपयोगी हो सकती है। इस फेलोशिप में शामिल होने के लिए इसके ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर 15 जुलाई तक आवेदन कर सकते हैं।

इसे भी पढ़ें : मुरैना में आग की अफवाह में ट्रेन से कूदने से 4 यात्रियों की अन्य ट्रेन की चपेट में आने से हुई मौत

रिसर्च करने के लिए प्रोत्साहन

शित्रा मंत्रालय की ओर से भारतीय मूल के वैज्ञानिकों और शोधार्थियों के लिए Minister Research Chair Scheme 2026 की शुरुआत की गई है। इस फेलोशिप का मुख्य उद्देश्य भारतीय मूल के वैज्ञानिकों, शोधकर्ताओं और पेशेवरों को भारत की प्रतिष्ठित सरकारी उच्च शिक्षा संस्थानों एवं शोध संस्थानों में रिसर्च करने के लिए प्रोत्साहित करना है।

कौन कर सकते हैं अप्लाई

इस फेलोशिप के लिए भारतीय मूल के वे शोधार्थी, साइंटिस्ट और पेशेवर आवेदन करने के पात्र हैं। जो विदेशों में प्रतिष्ठित संस्थानों एवं संगठनों में कार्यरत है। इच्छुक एवं योग्य उम्मीदवार तीन कैटेगरी के अंतगर्त इस फेलोशिप के लिए आवेदन कर सकते हैं. यंग रिसर्चर फेलो के अंतर्गत वे आवेदक आवेदन करने के पात्र होंगे, जिन्हें पीएचडी के बाद 5 वर्ष से कम का अनुभव है।

इसके अलावा सीनियर फेलो के लिए वे उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं, जिन्हें 5 से 10 वर्ष से कम सालों का अनुभव है। वहीं रिसर्च चेयर के अंतगर्त वे उम्मीदवार आवेदन करने के पात्र होंगे, जिन्हें पीएचडी करने के बाद 10 साल से ज्यादा का अनुभव है। इसके लिए इस लिंक पर क्लिक कर सकते हैं डायरेक्ट इस लिंक पर क्लिक करके पूरा करें रजिस्ट्रेशन

पीएमआरसी फेलोशिप के लिए आवेदन

शिक्षा मंत्रालय की ओर से PMRC 2026 के लिए ऑनलाइन आवेदन शुरू हो गए हैं। ऐसे में आवेदकों की सहायता के लिए यहां ऑनलाइन आवेदन करने के निम्नलिखित स्टेप्स बताए गए हैं। उम्मीदवार इन स्टेप्स को फॉलो करके रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं।

  1. रजिस्ट्रेशन करने के लिए सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर विजिट करें।
  2. इसके बाद वेबसाइट के होमपेज पर Apply Now पर क्लिक करें।
  3. अप्लाई बटन पर क्लिक करने के बाद फेलो या होस्ट में से किसी एक का चयन करें।
  4. अब मांगी गई सभी डिटेल को ध्यान से दर्ज कर लें।
  5. इसके बाद जरूरी दस्तावेजों की स्कैन कॉपी को अपलोड करें।
  6. फॉर्म भरने के बाद अंत में भविष्य के लिए इसका एक प्रिंट आउट भी निकाल लें।
spot_img

एयर नाउ स्पेशल

नेहरू से मोदी तक भारत के प्रधानमंत्री की पूरी...

न्यूज डेस्क: 15 अगस्त 1947 को भारत आजाद हुआ और संसदीय लोकतंत्र की स्थापना हुई। देश के शासन की कमान प्रधानमंत्री के हाथों में...
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

22,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
110,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

ट्रेंडिंग खबर