Sunday, November 1, 2026

मुरैना में आग की अफवाह में ट्रेन से कूदने से 4 यात्रियों की अन्य ट्रेन की चपेट में आने से हुई मौत

न्यूज़ डेस्क : मध्य प्रदेश के मुरैना जिले में रविवार को हुए दर्दनाक रेल हादसे में खजुराहो-उदयपुर इंटरसिटी एक्सप्रेस में आग लगने की अफवाह पर कुछ यात्रियों के ट्रेन से छलांग लगा देने और पास से गुजर रहे पातालकोट एक्सप्रेस की चपेट में आने से तीन महिलाओं व एक चार वर्षीय बच्चे की मौत हो गई। हादसा सरायछौला थाना क्षेत्र के हेतमपुर-धौलपुर रेलखंड पर रविवार शाम करीब 4:15 बजे हुआ।

इसे भी पढ़ें : जयपुर में सोमवार को होने वाले कॉकरोच जनता पार्टी के प्रदर्शन को पुलिस ने नहीं दी इजाज़त, पार्टी ने क्या कहा?

रेलवे अधिकारियों से मिली जानकारी के अनुसार, गाड़ी संख्या 19665 खजुराहो-उदयपुर इंटरसिटी एक्सप्रेस के जनरल कोच में किसी यात्री द्वारा अलार्म चेन पुलिंग (ACP) किए जाने के कारण ट्रेन बीच सेक्शन में रुक गई थी। इसी बीच ट्रेन के एक कोच में किसी यात्री के मोबाइल फोन में गर्मी या धुआं निकलने की बात फैली, जिसके बाद आग लगने की अफवाह फैल गई।

अफरा-तफरी के माहौल में कुछ यात्री ट्रेन से उतरकर पास की रेलवे लाइन पर पहुंच गए। इसी दौरान आगरा की ओर से आ रही गाड़ी संख्या 20424 फिरोजपुर-सिवनी पातालकोट एक्सप्रेस वहां से गुजर रही थी और उसकी चपेट में आने से चार लोगों की मौत हो गई। मृतकों की पहचान आगरा निवासी आफरीन व उनके चार वर्षीय बेटे असद खान के अलावा आगरा निवासी शकुंतला और बीकानेर निवासी विरमा देवी के रूप में हुई है।

इधर घटना की सूचना मिलते ही रेलवे प्रशासन, आरपीएफ, जीआरपी और स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और प्रभावित यात्रियों को आवश्यक सहायता उपलब्ध कराने में जुट गई। वहीं रेलवे प्रशासन पूरे घटनाक्रम की विस्तृत जांच में भी जुट गई है।

एयर नाऊ स्पेशल

Radhakrishna Kishore Podcast: राजनीति में आने की वजह से...

Radhakrishna Kishore Podcast: झारखंड सरकार के वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर अपने बेबाक अंदाज और साफगोई के लिए जाने जाते हैं। एयरनाऊ के खास पॉडकास्ट...
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

25,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
113,000SubscribersSubscribe

ट्रेंडिंग ख़बर