Tuesday, November 3, 2026

हजारीबाग: बरही में GST की बड़ी कार्रवाई, 63 लाख के पटाखों का नहीं मिला बिल

हजारीबाग: बरही बाजार में पटाखा कारोबारी पिंटू गुप्ता के गोदाम में बिना बिल और जरूरी दस्तावेजों के करीब 63 लाख रुपये के पटाखे मिले हैं। इस मामले में केंद्रीय GST हजारीबाग की टीम ने कार्रवाई करते हुए कारोबारी पर 13 लाख रुपये का जुर्माना लगाया है। जांच के दौरान गोदाम में करीब 21 हजार पटाखों के पैकेट मिले। कारोबारी इन पटाखों की खरीद-बिक्री और स्टॉक से जुड़े पक्के बिल नहीं दिखा सका।

इसे भी पढ़ें: Google Pay New Feature: अब Google Pay पर खोजें पसंद के कपड़े, AI बताएगा आप पर कैसा लगेगा आउटफिट

हजारीबाग: गुप्त सूचना पर गोदाम में छापेमारी

जानकारी के अनुसार, 2 नवंबर को केंद्रीय GST की टीम को पटाखों के गोदाम में गड़बड़ी की सूचना मिली थी। इसके बाद टीम ने गोदाम में छापेमारी की। अधिकारियों ने वहां रखे करीब 21 हजार पटाखों के पैकेट की जांच की। इस दौरान कारोबारी से पटाखों की खरीद, बिक्री और स्टॉक से जुड़े बिल और दस्तावेज मांगे गए। लेकिन वह जरूरी कागजात नहीं दिखा सका।

हजारीबाग: 13 लाख रुपये का लगाया जुर्माना

जांच में गोदाम में रखे पटाखों की कुल कीमत करीब 63 लाख रुपये आंकी गई। देर शाम तक चली जांच के बाद केंद्रीय GST की टीम ने टैक्स से जुड़ी गड़बड़ी के मामले में कारोबारी पर 13 लाख रुपये का जुर्माना लगाया। इस कार्रवाई के बाद बरही के दूसरे पटाखा कारोबारियों के बीच भी चर्चा शुरू हो गई है।

एयर नाऊ स्पेशल

Radhakrishna Kishore Podcast: राजनीति में आने की वजह से...

Radhakrishna Kishore Podcast: झारखंड सरकार के वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर अपने बेबाक अंदाज और साफगोई के लिए जाने जाते हैं। एयरनाऊ के खास पॉडकास्ट...
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

25,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
113,000SubscribersSubscribe

ट्रेंडिंग ख़बर