Wednesday, November 4, 2026

पलामू के लेस्लीगंज में अवैध बालू ढुलाई पर एसडीओ की कार्रवाई, दो ट्रैक्टर जब्त

मेदिनीनगर : पलामू में अवैध बालू खनन और परिवहन के खिलाफ जिला प्रशासन की कार्रवाई जारी है.इसी क्रम में एसडीएम संजय पांडेय ने लेस्लीगंज क्षेत्र में छापेमारी कर बालू लदे दो ट्रैक्टरों को जब्त किया.

इसे भी पढ़ें: हेमंत सरकार से आदिवासी व अल्पसंख्यकों का मोहभंग, आने वाले समय में जनता सत्ता से उखाड़ फेंकेगी : कुंवर बासित अली

मिली जानकारी के अनुसार, एसडीओ को सूचना मिली थी कि लेस्लीगंज क्षेत्र में अवैध रूप से बालू का परिवहन किया जा रहा है. सूचना के आधार पर उन्होंने त्वरित कार्रवाई करते हुए छापेमारी की. पहले ट्रैक्टर को मुंदरिया से पकड़ा गया. उक्त ट्रैक्टर को लेस्लीगंज थाने तक पहुंचाने के क्रम में मुरमुसी की ओर से आ रहे ट्रैक्टर को JAP–8 कैंप के पास पकड़ा गया. दोनों ट्रैक्टर पर अवैध बालू लदे हुए थे.

वाहनों के चालकों से बालू परिवहन से संबंधित वैध दस्तावेज मांगे गए, लेकिन वे कोई कागजात प्रस्तुत नहीं कर सके. इसके बाद दोनों ट्रैक्टरों को जब्त कर लिया गया.एसडीओ ने स्पष्ट किया है कि जिले में बालू के अवैध परिवहन के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा.

एयर नाऊ स्पेशल

Radhakrishna Kishore Podcast: राजनीति में आने की वजह से...

Radhakrishna Kishore Podcast: झारखंड सरकार के वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर अपने बेबाक अंदाज और साफगोई के लिए जाने जाते हैं। एयरनाऊ के खास पॉडकास्ट...
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

25,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
113,000SubscribersSubscribe

ट्रेंडिंग ख़बर