Tuesday, November 3, 2026

पटना में 6 नवंबर को लगेगा Rozgar Mela, 1000 से ज्यादा युवाओं को नौकरी देने का लक्ष्य

Rozgar Mela 2026: बिहार की राजधानी पटना में नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए अच्छी खबर है। युवा, रोजगार एवं कौशल विकास विभाग की ओर से 6 नवंबर 2026 को Rozgar Mela का आयोजन किया जा रहा है। यह मेला दीघा स्थित राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान ITI परिसर में लगेगा। Rozgar Mela सुबह 10 बजे से शुरू होकर शाम 4 बजे तक चलेगा। इसके जरिए एक हजार से ज्यादा युवाओं को नौकरी देने का लक्ष्य रखा गया है।

इसे भी पढ़ें: Maharashtra Murder: दोस्त की हत्या के 20 दिन बाद आरोपी ने किया सरेंडर, बोला- हर रात आते थे डरावने सपने

20 से ज्यादा कंपनियां लेंगी हिस्सा

पटना में आयोजित होने वाले इस मेले में 20 से अधिक कंपनियां हिस्सा लेंगी। ये कंपनियां अलग-अलग क्षेत्रों में नौकरी के लिए युवाओं का इंटरव्यू लेंगी। उम्मीदवारों को इंटरव्यू के बाद मौके पर ही शॉर्टलिस्ट किया जा सकता है। इस Rozgar Mela में शामिल होने वाले युवाओं को अपने साथ शैक्षणिक प्रमाण-पत्र, बायोडाटा, आधार कार्ड, पासपोर्ट साइज फोटो और अन्य जरूरी दस्तावेज लेकर आने होंगे। यहां युवा सीधे कंपनियों के अधिकारियों से मिलकर नौकरी के लिए आवेदन कर सकेंगे।

Rozgar Mela के लिए ऐसे करें रजिस्ट्रेशन

इस मेले में शामिल होने के लिए युवा ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन भी कर सकते हैं। इसके लिए उन्हें विभाग की आधिकारिक वेबसाइट detjob.bihar.gov.in पर जाना होगा। वेबसाइट पर नियोजन मेला सेक्शन में जाकर अपनी जरूरी जानकारी भरनी होगी। इसके बाद रजिस्ट्रेशन पूरा हो जाएगा। अगर किसी युवा को Rozgar Mela से जुड़ी जानकारी चाहिए या ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन में परेशानी हो रही है, तो वह टोल फ्री नंबर 18002965656 पर संपर्क कर सकता है।

बिहार के इन जिलों में भी लगेगा Rozgar Mela

पटना के अलावा बिहार के दूसरे जिलों में भी इस मेले का आयोजन किया जा रहा है। 3 नवंबर को जहानाबाद और सारण (छपरा) में रोजगार मेले लगाए गए हैं। वहीं, 4 नवंबर को सीवान और कैमूर (भभुआ) में भी Rozgar Mela आयोजित किया जाएगा। विभाग के अनुसार, पिछले तीन महीनों में राज्य के अलग-अलग रोजगार मेलों के जरिए 60 हजार से ज्यादा युवाओं को विभिन्न कंपनियों में नौकरी मिल चुकी है।

एयर नाऊ स्पेशल

Radhakrishna Kishore Podcast: राजनीति में आने की वजह से...

Radhakrishna Kishore Podcast: झारखंड सरकार के वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर अपने बेबाक अंदाज और साफगोई के लिए जाने जाते हैं। एयरनाऊ के खास पॉडकास्ट...
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

25,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
113,000SubscribersSubscribe

ट्रेंडिंग ख़बर