Wednesday, July 22, 2026

दिल्ली के मालवीय नगर के रेस्टोरेंट में लगी आग, 20 लोगों की मौत की आशंका

नई दिल्ली : मालवीय नगर के हौजरानी स्थित एक रेस्तरां में बुधवार सुबह आग लग गई। इसमें 20 से ज्यादा लोगों की मौत हो गई, जबकि कई घायल हो गए। हालांकि, यह आशंका जताई जा रही है कि कुछ लोग अभी भी रेस्तरां में फंसे हो सकते हैं। मौके पर बचाव कार्य जारी है। आग लगने के कारणों का अभी तक पता नहीं चल सका है।

इसे भी पढ़ें: झारखंड में अगले 4 दिनों तक आंधी-बारिश का अलर्ट, तापमान में तेजी से होगी गिरावट

डीसीपी अनंत मित्तल का कहना है कि हादसे में शुरूआती दौर में 12 से 14 लोगों की मौत हो गई है। रेस्तरां बिल्डिंग के नीचे बेसमेंट में चल रहा था, जहां आग लगने के बाद बिल्डिंग में तेजी से फैली। आग का विकराल रूप देख कई लोग जान बचाने के लिए बिल्डिंग से नीचे कूद गए।

फायर ब्रिगेड के अनुसार, सुबह 8.50 बजे आग लगने की सूचना मिली, जिसके बाद दमकल विभाग की 10 गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। फायर ब्रिगेड की टीम ने तत्परता से कार्रवाई करते हुए बेसमेंट में फंसे तीनों लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला और उन्हें नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया।

spot_img

एयर नाऊ स्पेशल

देश का एआई हब बनने की तैयारी कर रहा...

न्यूज़ डेस्क : झारखंड. ये नाम सुनते ही दिमाग में सबसे पहले क्या आता है? कोयला, लोहे की खदानें, मिनरल्स या शायद आदिवासी संस्कृति....
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

25,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
113,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

ट्रेंडिंग ख़बर