Tuesday, November 3, 2026

बांग्लादेश में पद्मा नदी में गिरी यात्री बस, 23 लोगों की मौत, 11 लोगों ने तैरकर बचाई जान 

राजबाड़ी: बांग्लादेश में बुधवार शाम एक दर्दनाक हादसा हुआ, जब यात्रियों से भरी एक बस पद्मा नदी में गिर गई। यह हादसा बांग्लादेश के राजबाड़ी जिला में दाउलादिया टर्मिनल पर हुआ। यह हादसा बांग्लादेश के राजबाड़ी जिला में दाउलादिया टर्मिनल पर हुआ। इस हादसे में अब तक 23 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि कुछ यात्रियों ने तैरकर अपनी जान बचाई।

मौतों का आंकड़ा बढ़कर 23 पहुंचा

हादसे के तुरंत बाद शुरुआत में केवल 2 लोगों की मौत की खबर सामने आई थी, लेकिन बाद में रेस्क्यू ऑपरेशन के दौरान मृतकों की संख्या बढ़कर 23 हो गई। कई यात्री बस के अंदर ही फंसे रह गए, जिससे उनकी जान नहीं बचाई जा सकी। इस हादसे में 11 यात्रियों ने हिम्मत दिखाते हुए तैरकर अपनी जान बचा ली। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, कुछ लोग बस के बाहर खड़े थे, जिससे वे हादसे का शिकार नहीं हुए, जबकि उनके परिवार के सदस्य बस के अंदर फंसे रह गए।

6 घंटे की मशक्कत के बाद निकाली गई बस

रेस्क्यू टीम ने ‘हमजा’ नाम के जहाज की मदद से करीब 6 घंटे तक लगातार ऑपरेशन चलाया। आधी रात को बस को नदी से बाहर निकाला गया, जिसमें 21 शव मिले। इससे पहले गोताखोरों ने दो महिलाओं के शव बरामद कर लिए थे। फायर सर्विस, कोस्टगार्ड, सेना और पुलिस की संयुक्त टीम अभी भी लापता लोगों की तलाश में जुटी हुई है। गोताखोर नदी में लगातार सर्च ऑपरेशन चला रहे हैं।

यह भी पढ़ें: आंध्र प्रदेश में बस-डंपर की टक्कर से 14 यात्रियों की मौत, 23 घायल 

ईद के बाद लौट रहे थे यात्री

अधिकारियों के अनुसार, बस ढाका जा रही थी। इसमें सवार कई यात्री ईद की छुट्टियां खत्म होने के बाद राजधानी लौट रहे थे। बस में बच्चे और एक ही परिवार के कई सदस्य भी सवार थे। बांग्लादेश के प्रधानमंत्री तारिक रहमान ने हादसे पर दुख जताया है और रेस्क्यू ऑपरेशन की जानकारी ली है। उन्होंने इस घटना की जांच के आदेश भी दिए हैं, ताकि हादसे के कारणों का पता लगाया जा सके।

एयर नाऊ स्पेशल

Radhakrishna Kishore Podcast: राजनीति में आने की वजह से...

Radhakrishna Kishore Podcast: झारखंड सरकार के वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर अपने बेबाक अंदाज और साफगोई के लिए जाने जाते हैं। एयरनाऊ के खास पॉडकास्ट...
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

25,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
113,000SubscribersSubscribe

ट्रेंडिंग ख़बर