पटना: पूर्णिया से निर्दलीय सांसद पप्पू यादव को पटना सिविल कोर्ट से बड़ी राहत मिली है। कोर्ट ने उनके खिलाफ दर्ज सभी मामलों में जमानत दे दी है। इसके साथ ही उनके जेल से बाहर आने का रास्ता साफ हो गया है। बताया जा रहा है कि 6 फरवरी को पटना पुलिस ने पप्पू यादव को 31 साल पुराने एक मामले में गिरफ्तार किया था। गिरफ्तारी के बाद उन्हें अदालत में पेश किया गया था। बुधवार को कोर्ट ने उस पुराने मामले में उन्हें जमानत दे दी थी।
Highlights:
दो अन्य मामलों रिमांड
पहले मामले में जमानत मिलने के बाद पटना पुलिस ने पप्पू यादव को दो अन्य मामलों में रिमांड पर ले लिया था। इन मामलों में भी उनसे पूछताछ की गई। अब ताजा जानकारी के अनुसार, पटना सिविल कोर्ट ने सभी लंबित मामलों में उन्हें जमानत प्रदान कर दी है। कोर्ट से जमानत मिलने के बाद अब उनकी रिहाई की कानूनी प्रक्रिया पूरी की जा रही है। जैसे ही कागजी औपचारिकताएं पूरी होंगी, वे जेल से बाहर आ सकेंगे। इस फैसले के बाद उनके समर्थकों में खुशी का माहौल है, जबकि राजनीतिक हलकों में भी इस घटनाक्रम को लेकर चर्चा तेज हो गई है।


