Tuesday, July 21, 2026

ऑपरेशन सिंदूर के एक साल पूरे होने पर PM मोदी ने ‘एक्स’ पर किया पोस्ट, पाकिस्तान को दिया सख्त संदेश

नई दिल्ली : 22 अप्रैल 2025 को हुए पहलगाम आतंकी हमले की घटना के बाद बीते साल 7 मई को पाकिस्तान प्रायोजित आतंकी संगठनों के खिलाफ भारत की ओर से चलाए गए ऑपरेशन सिंदूर के एक साल पूरे होने पर गुरूवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्र सरकार के कई मंत्रियों ने सोशल मीडिया मंच एक्स पर अपनी प्रोफाइल तस्वीर बदलकर ऑपरेशन सिंदूर का प्रतीक चिन्ह लगाया, इसे भारतीय सेना के बलिदान, बहादुरी और आतंकवाद के खिलाफ देश के मजबूत संकल्प के सम्मान के रूप में देखा जा रहा है.

इसे भी पढ़ें: शुभेंदु अधिकारी के पीए चंद्रनाथ रथ की गोली मारकर हत्या, बीजेपी ने कहा ‘सुनियोजित साज़िश’, टीएमसी ने CBI जांच की मांग की

पीएम मोदी का एक्स पर पोस्ट

इसके साथ ही प्रधानमंत्री मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट करके लिखा कि ऑपरेशन सिंदूर में भारत को मिली असाधारण विजय हमारे वीर सैनिकों के अद्भुत पराक्रम और देशभक्ति की प्रेरक मिसाल है। उनके अदम्य साहस, दृढ़ संकल्प और कर्तव्यनिष्ठा पर हर देशवासी को गर्व है। उदीर्णमनसो योधा वाहनानि च भारत। यस्यां भवन्ति सेनायां ध्रुवं तस्यां जयं वदेत्।

विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने लिखा

इधर विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने अपनी नई प्रोफाइल तस्वीर साझा करते हुए ऑपरेशन सिंदूर को देश की ताकत और एकजुटता का प्रतीक बताया. उन्होंने इस अभियान को भारतीय सेना के साहस और देश की सुरक्षा के प्रति मजबूत संकल्प का उदाहरण कहा. रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने भारतीय सेना की बहादुरी की तारीफ करते हुए कहा कि ऑपरेशन सिंदूर भारत की ताकत, तैयारी और दृढ़ संकल्प का प्रतीक है. उन्होंने कहा कि इस अभियान के दौरान भारतीय सेनाओं ने शानदार योजना, बेहतरीन तालमेल और साहस का परिचय दिया.

राजनाथ सिंह ने कहा- ऑपरेशन सिंदूर की वर्षगांठ पर हम अपने सशस्त्र बलों के साहस और बलिदान को सलाम करते हैं. हमारी सेना हर परिस्थिति में तेजी और मजबूती से कार्रवाई करने के लिए हमेशा तैयार रहती है. उन्होंने यह भी कहा कि यह अभियान आत्मनिर्भर भारत की बढ़ती ताकत को भी दिखाता है.

पीयूष गोयल का दुश्मनों को स्पष्ट संदेश 

केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने कहा कि भारतीय सशस्त्र सेनाओं ने बहुत कम समय में आतंकियों के ठिकानों को तबाह कर दिया. उन्होंने कहा कि इस अभियान ने दुश्मनों को साफ संदेश दिया कि नया भारत आतंकवाद के खिलाफ पूरी ताकत और सख्ती से जवाब देता है.

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा कि ऑपरेशन सिंदूर ने भारत की सुरक्षा नीति में एक नया अध्याय जोड़ा है.  उनके अनुसार, इस अभियान ने भारतीय सेनाओं की बहादुरी, सरकार के मजबूत इरादों और आतंकवाद के खिलाफ देश की जीरो टॉलरेंस नीति को दुनिया के सामने दिखाया.

नई तस्वीरों में ऑपरेशन सिंदूर का लोगो दिखाई दे रहा है, जो देशभक्ति और आतंकवाद के खिलाफ भारत के सख्त रुख का संदेश देता है. ऑपरेशन सिंदूर को भारत के हाल के सबसे बड़े और महत्वपूर्ण सैन्य अभियानों में से एक माना जाता है. इस अभियान में भारतीय सुरक्षाबलों ने आतंकियों के ठिकानों के खिलाफ बड़ा अभियान चलाया था.

spot_img

एयर नाऊ स्पेशल

देश का एआई हब बनने की तैयारी कर रहा...

न्यूज़ डेस्क : झारखंड. ये नाम सुनते ही दिमाग में सबसे पहले क्या आता है? कोयला, लोहे की खदानें, मिनरल्स या शायद आदिवासी संस्कृति....
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

25,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
113,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

ट्रेंडिंग ख़बर