Friday, October 30, 2026

शुभेंदु अधिकारी के पीए चंद्रनाथ रथ की गोली मारकर हत्या, बीजेपी ने कहा ‘सुनियोजित साज़िश’, टीएमसी ने CBI जांच की मांग की

कोलकाता : पश्चिम बंगाल में बीजेपी नेता और भवानीपुर में निवर्तमान सीएम ममता बनर्जी को हराने वाले शुभेंदु अधिकारी के पीए चंद्रनाथ रथ की बुधवार रात गोली मारकर हत्या कर दी गई. बताया जा रहा है कि चलती कार में बदमाशों ने उनपर तीन राउंड गोलियां चलाईं. जिसमें एक गोली उसके सिर में, दूसरी उनके सीने में और एक पैर में लगी। घटना कोलकाता के पास मध्यमग्राम क्षेत्र में रात करीब 11.30 बजे हुई. अज्ञात हमलावरों ने गाड़ी घेरकर हमला किया. हमले में ड्राइवर समेत तीन और लोग जख्मी हुए हैं.

हत्या की घटना ‘सुनियोजित’

घटना के बाद सोशल मीडिय़ा में इससे संबंधित वायरल वीडियो में चंद्रनाथ रथ को अस्पताल ले जाते दिखाया गया है. जिस गाड़ी में वो सवार थे उसमें विधानसभा पास का स्टिकर भी लगा हुआ है. बीजेपी ने चंद्रनाथ रथ की हत्या को ‘सुनियोजित’ बताया है. तृणमूल कांग्रेस ने घटना की निंदा करते हुए इसकी जांच की मांग की है. पुलिस ने कहा है कि उसने मामले की जांच शुरू कर दी है.

इसे भी पढ़ें : बिहार में आज 28 मंत्री ले सकते हैं शपथ, पीएम मोदी समेत कई बड़े नेता होंगे शामिल

घटना में प्रयुक्त गाड़ी जब्त

इधर प बंगाल के डीजीपी सिद्ध नाथ गुप्ता ने समाचार एजेंसी से कहा, “मामले की जांच शुरू कर दी गई है. इस क्राइम में जिस गाड़ी का इस्तेमाल किया गया था उसे ज़ब्त कर लिया गया है लेकिन गाड़ी की नंबर प्लेट ग़लत है. हमें घटनास्थल से ज़िंदा कारतूस भी मिले हैं. चश्मदीदों के बयान और अब तक मिले सबूतों के आधार पर इनवेस्टीगेशन को आगे बढ़ाया जा रहा है.”

महाजंगल राज का परिणाम

वहीं शुभेंदु अधिकारी ने घटना पर टिप्पणी करते हुए कहा, “ये एक सुनियोजित हत्या थी. डीजीपी ने भी यही बताया है. 2-3 दिन पहले रेकी की गई थी.” उन्होंने कहा कि ये टीएमसी के 15 सालों के महाजंगल राज का परिणाम है. शुभेंदु अधिकारी ने कहा, “हम सब शोक में हैं. अपने दुख को बयां करने के लिए हमारे पास शब्द नहीं हैं. हमारे केंद्रीय नेतृत्व ने घटना की जानकारी ली है. कैबिनेट मिनिस्टर सुकांत मजूमदार ने चंद्रनाथ रथ के परिवार और पुलिस से बात की है. पूरी पार्टी इस मामले में एकजुट है.”

अदालत की निगरानी में हो CBI जांच

वहीं तृणमूल कांग्रेस ने एक बयान जारी कर कहा, “हम मध्यमग्राम में चंद्रनाथ रथ की क्रूर हत्या और साथ ही चुनाव के बाद हुई हिंसा में बीजेपी के लोगों के हाथों मारे गए तीन टीएमसी कार्यकर्ताओं की हत्या की निंदा करते हैं.” टीएमसी ने कहा कि वो इस पूरे घटनाक्रम पर सख़्त कार्रवाई की मांग करती है.

पार्टी ने बयान में आगे कहा, “हम मांग करते हैं कि अदालत की निगरानी में सीबीआई जांच हो, ताकि दोषियों की पहचान कर उन्हें बिना किसी देरी के न्याय के कटघरे में लाया जा सके. लोकतंत्र में हिंसा और राजनीतिक हत्याओं की कोई जगह नहीं है और दोषियों को जल्द से जल्द जवाबदेह ठहराया जाना चाहिए.”

एयर नाऊ स्पेशल

Radhakrishna Kishore Podcast: राजनीति में आने की वजह से...

Radhakrishna Kishore Podcast: झारखंड सरकार के वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर अपने बेबाक अंदाज और साफगोई के लिए जाने जाते हैं। एयरनाऊ के खास पॉडकास्ट...
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

25,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
113,000SubscribersSubscribe

ट्रेंडिंग ख़बर