Sunday, November 1, 2026

01 नवंबर राशिफल: जानें अपनी राशि के मुताबिक कैसा रहेगा आपका दिन

राशिफल: आज 1 नवंबर 2026, रविवार को कार्तिक माह के कृष्ण पक्ष की सप्तमी तिथि दोपहर 2 बजकर 51 मिनट तक रहेगी, इसके बाद अष्टमी तिथि शुरू होगी. आज सूर्य स्वाति नक्षत्र में विराजमान रहेंगे. ग्रह-नक्षत्रों के प्रभाव से कुछ राशियों को धन लाभ और तरक्की के अवसर मिलेंगे, वहीं कुछ को सावधानी बरतनी होगी.

इसे भी पढ़ें: Reliance Digital: दिवाली पर 9 हजार रुपये से भी कम में खरीदें 32 इंच का Smart TV, 51% तक का मिल रहा डिस्काउंट

मेष राशि

आज मेष राशि वालों के लिए तरक्की के नए रास्ते खुल सकते हैं. नौकरी में नया पद या अधिकार मिलने की संभावना है. जमीन-जायदाद से जुड़े मामलों में सफलता मिल सकती है. व्यापार में उन्नति होगी और आमदनी के नए स्रोत बनेंगे. परिवार में मांगलिक कार्य हो सकता है. कोई शुभ समाचार मिलने से मन प्रसन्न रहेगा.

वृषभ राशि

आज के दिन आपको अपने कामकाज में कुछ परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है. आपके सोचे हुए कामों में रुकावट आ सकती है. ऐसे में क्रोध पर नियंत्रण रखना जरूरी होगा. नौकरी और रोजगार के क्षेत्र में अपने व्यवहार को अच्छा रखें. आपकी लापरवाही या परिस्थितियों का फायदा दूसरे लोग उठा सकते हैं. इसलिए हर काम सावधानी से करें.

मिथुन राशि

आज का दिन आपके लिए शुभ फलदायी रहने वाला है. व्यापार और व्यवसाय में उन्नति होगी. कामकाज अच्छा चलेगा और आमदनी में बढ़ोतरी होने के योग हैं. पुराने कर्ज से जुड़ी परेशानियां कम हो सकती हैं. किसी जरूरी काम में अचानक सफलता मिल सकती है. स्वास्थ्य भी अच्छा रहेगा और मन में सकारात्मकता बनी रहेगी.

कर्क राशि

आज आपको मेहनत के अनुसार परिणाम मिलने में परेशानी हो सकती है. किसी बात को लेकर मानसिक चिंता बनी रहेगी. भाई-बहनों या मित्रों के साथ किसी बात पर मतभेद हो सकता है. लिखने-पढ़ने और दस्तावेजों से जुड़े काम में विशेष सावधानी बरतें. व्यापार में लेन-देन को लेकर विवाद होने की आशंका है, इसलिए सतर्क रहें.

सिंह राशि

आज के दिन आपके सोचे हुए काम पूरे होने में कुछ बाधाएं आ सकती हैं. किसी समस्या को लेकर आपको उलझना पड़ सकता है. नौकरी में स्थानांतरण या अधिकारियों के साथ मतभेद होने की संभावना है. आर्थिक मामलों में परेशानी हो सकती है. जोखिम भरे कामों से दूरी बनाकर रखें और कोई भी फैसला जल्दबाजी में न लें.

कन्या राशि

आज कन्या राशि के लिए धन लाभ के अच्छे योग बन रहे हैं. रोजगार और व्यापार से जुड़े काम तेजी से आगे बढ़ेंगे. मकान, प्रॉपर्टी या नया कारोबार शुरू करने की योजना सफल हो सकती है. परिवार में विवाह या किसी अन्य मांगलिक कार्य की तैयारी हो सकती है. दिन आपके लिए प्रगति और खुशियों के नए अवसर लेकर आ सकता है.

तुला राशि

आज आपका स्वास्थ्य अच्छा रहेगा और रुके हुए काम पूरे होने के योग हैं. किसी काम के सिलसिले में धन की प्राप्ति हो सकती है. समाज और कार्यक्षेत्र में आपकी प्रतिष्ठा बढ़ेगी. नया काम शुरू करने की योजना बना रहे हैं, तो रास्ते की अड़चनें दूर हो सकती हैं. मन प्रसन्न रहेगा और आत्मविश्वास बढ़ेगा.

वृश्चिक राशि

आज के दिन आपको संतान पक्ष से कोई शुभ समाचार मिल सकता है. परिवार में सुख-शांति का माहौल बना रहेगा. पढ़ने-लिखने और नई चीजें सीखने में आपकी रुचि बढ़ेगी. घर में बड़े-बुजुर्गों का आगमन हो सकता है. जमीन, मकान और वाहन से जुड़े सुख मिलने के योग हैं. किसी यात्रा की योजना भी बन सकती है.

धनु राशि

आज के दिन आपको किसी विशेष कार्य में सफलता मिलने के योग हैं. आपको अपनी प्रतिभा दिखाने और यश प्राप्त करने का अवसर मिल सकता है. लंबे समय से अधूरी पड़ी इच्छा पूरी होने की दिशा में कदम बढ़ेंगे. व्यापार और कारोबार में लाभ होगा. बड़े-बुजुर्गों का प्यार और आशीर्वाद मिलेगा, जिससे आपका आत्मविश्वास बढ़ेगा.

मकर राशि

आक के दिन आपको परिवार का पूरा सुख और सहयोग मिलेगा. पत्नी और संतान के साथ अच्छा समय बिताने का अवसर मिल सकता है. अपने क्षेत्र के प्रमुख व्यापारियों, अधिकारियों और प्रभावशाली लोगों से संपर्क बढ़ाने की कोशिश करें. उनकी मदद से किसी पुरानी समस्या का समाधान निकल सकता है. जोखिम भरे कामों से दूर रहना आपके लिए बेहतर होगा.

कुंभ राशि

आज आपकी व्यवहार कुशलता और समझदारी कई जरूरी कामों को पूरा कराने में मदद करेगी. कार्यक्षेत्र में आपकी सूझबूझ की प्रशंसा हो सकती है. किसी महत्वपूर्ण काम में सफलता और प्रसिद्धि मिलने के योग हैं. मित्रों का प्रेम और सहयोग मिलेगा. परिवार और सामाजिक जीवन में भी अच्छा माहौल रहेगा. मन प्रसन्न रहेगा.

मीन राशि

आज आपको आर्थिक मामलों में कुछ परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है. जिस व्यक्ति पर आपने भरोसा किया है, वही आपके विरोध में काम कर सकता है. आपने दूसरों की खुशी के लिए कई बार खुद कष्ट उठाया होगा, लेकिन अब अपने हितों का ध्यान रखना जरूरी है. हालांकि, इन परिस्थितियों से आपको कोई बड़ा नुकसान नहीं होगा.

एयर नाऊ स्पेशल

Radhakrishna Kishore Podcast: राजनीति में आने की वजह से...

Radhakrishna Kishore Podcast: झारखंड सरकार के वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर अपने बेबाक अंदाज और साफगोई के लिए जाने जाते हैं। एयरनाऊ के खास पॉडकास्ट...
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

25,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
113,000SubscribersSubscribe

ट्रेंडिंग ख़बर