Sunday, November 1, 2026

पलामू : JTET की सुरक्षा ड्यूटी पर जा रही महिला जवान की सड़क हादसे में मौत

पलामू : झारखंड शिक्षक पात्रता परीक्षा (JTET) की सुरक्षा व्यवस्था में तैनात महिला पुलिस जवान बबीता कुमारी की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई. वह छतरपुर थाना में पदस्थापित थीं. हादसा रविवार को छतरपुर थाना क्षेत्र के करमा गांव के पास हुआ.

इसे भी पढ़ें : हजारीबाग में JTET परीक्षा आज, इंटर साइंस कॉलेज परीक्षा केंद्र पर परीक्षा देने पहुंचे अभ्यर्थी

मिली जानकारी के अनुसार रविवार को आयोजित जेटेट परीक्षा के केंद्र पर सुरक्षा व्यवस्था की ड्यूटी देने के लिए बबीता कुमारी वाहन से जा रही थीं. इसी दौरान करमा गांव के पास उनका वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गया.हादसे में बबीता गंभीर रूप से घायल हो गईं.

घटना के बाद स्थानीय ग्रामीणों ने छतरपुर थाना पुलिस को इसकी सूचना दी. सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायल महिला जवान को इलाज के लिए अस्पताल ले गई. हालांकि अस्पताल पहुंचने पर चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया.महिला जवान की मौत की खबर से पुलिस महकमे में शोक की लहर है.

एयर नाऊ स्पेशल

Radhakrishna Kishore Podcast: राजनीति में आने की वजह से...

Radhakrishna Kishore Podcast: झारखंड सरकार के वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर अपने बेबाक अंदाज और साफगोई के लिए जाने जाते हैं। एयरनाऊ के खास पॉडकास्ट...
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

25,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
113,000SubscribersSubscribe

ट्रेंडिंग ख़बर