Tuesday, November 3, 2026

3 नवंबर राशिफल: जानें अपनी रक्षी के मुताबिक कैसा रहेगा आपका आज का दिन

राशिफल: आज 3 नवंबर 2026, मंगलवार को कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की नवमी तिथि है. इस दिन मघा नक्षत्र और शुक्ल योग का संयोग रहेगा. आज का दिन कई राशियों के लिए धन लाभ, करियर में सफलता और पारिवारिक सुख लेकर आ सकता है. वहीं, कुछ राशि वालों को खर्च और पारिवारिक जिम्मेदारियों पर ध्यान देना होगा.

इसे भी पढ़ें: Mustard Oil Price: चीनी के बाद सरसों तेल ने बढ़ाई चिंता, एक महीने में 15 रुपये तक बढ़े भाव

मेष राशि

मेष राशि वालों के लिए आज का दिन शिक्षा और बुद्धि के लिहाज से अच्छा रहने वाला है. आपकी प्रतिभा में निखार आएगा और धन प्राप्ति के प्रयास सफल हो सकते हैं. परिवार में किसी मांगलिक कार्य का आयोजन हो सकता है. हालांकि, संचित धन खर्च होने की संभावना है. जमीन-जायदाद से जुड़े पुराने विवाद सुलझ सकते हैं. सुख-सुविधाओं के साधनों में वृद्धि होगी.

वृषभ राशि

वृषभ राशि वालों जातकों को आज के दिन पढ़ाई-लिखाई और चिंतन-मनन में रुचि बढ़ेगी. आपके मन में नई उम्मीदें जागेंगी और लाभकारी प्रयास सफल हो सकते हैं. सामाजिक क्षेत्र में लोकप्रियता बढ़ेगी. आर्थिक लाभ के साथ मान-सम्मान और प्रतिष्ठा मिलने के योग हैं. किसी उपहार या पुरस्कार की प्राप्ति हो सकती है. विरोधियों पर विजय मिलेगी.

मिथुन राशि

मिथुन राशि वालों के लिए आज रोजगार से जुड़े कामों में व्यस्तता बढ़ सकती है. आर्थिक मामलों में किए गए प्रयास सफल होंगे. गुप्त विरोधियों की साजिश नाकाम हो सकती है. माता-पिता का सहयोग मिलेगा और किसी प्रभावशाली व्यक्ति से मदद मिल सकती है. इन सबके बीच आपका मन प्रसन्न रहेगा.

कर्क राशि

कर्क राशि वालों की आज पढ़ाई, भाषण और प्रवचन जैसे कार्यों में रुचि बढ़ेगी. व्यापार और व्यवसाय में सफलता मिलने के योग हैं. घर के लिए उपयोगी वस्तुओं की खरीदारी कर सकते हैं. भौतिक सुख-सुविधाओं में वृद्धि होगी और परिवार का माहौल खुशनुमा रहेगा. आपकी मनोकामनाएं पूरी हो सकती हैं.

सिंह राशि

सिंह राशि वालों के लिए आज का दिन सफलता और लाभ लेकर आ सकता है. आमदनी होने के बावजूद बचत में कमी महसूस हो सकती है. कामकाज में आ रही रुकावटें दूर होंगी और बिगड़े हुए काम बनने लगेंगे. कारोबार में उम्मीद से अधिक लाभ मिल सकता है. परिवार के साथ घूमने-फिरने और मनोरंजन का मौका मिलेगा. वाहन सुख के भी योग हैं.

कन्या राशि

कन्या राशि वालों का प्रभाव आज सरकारी उच्चाधिकारियों के बीच बढ़ सकता है. जीवन में नई उम्मीदें जागेंगी और सुख-समृद्धि में वृद्धि होगी. इष्ट-मित्रों का पूरा सहयोग मिलेगा. धैर्य और साहस के साथ किए गए काम सफल होंगे. दांपत्य जीवन में मधुरता बनी रहेगी और स्वास्थ्य भी अच्छा रहने की संभावना है.

तुला राशि

तुला राशि वालों को आज के दिन मेहनत का अच्छा परिणाम मिल सकता है. आप अपनी इच्छित सफलता की दिशा में आगे बढ़ेंगे. आर्थिक संतुलन बनाए रखने में सफल रहेंगे, लेकिन परिवार की जिम्मेदारियों पर अधिक खर्च करना पड़ सकता है. संतान और भाई-बहनों का सुख मिलेगा. पारिवारिक मामलों में सहयोग और समझदारी से काम लें.

वृश्चिक राशि

वृश्चिक राशि वालों के लिए आज का दिन अनुकूल रहने वाला है. अपनी बुद्धि और कौशल के दम पर हर जगह प्रशंसा हासिल करेंगे. लंबे समय से मन में चल रही इच्छाएं पूरी हो सकती हैं. कारोबार में शुभ बदलाव और आर्थिक लाभ के योग हैं. मान-सम्मान और स्वाभिमान बना रहेगा. मित्रों और रिश्तेदारों का सहयोग मिलेगा. जमीन-जायदाद से जुड़े काम सफल हो सकते हैं.

धनु राशि

धनु राशि वालों को आज कोई शुभ समाचार मिल सकता है. सामाजिक और राजनीतिक क्षेत्र से जुड़े लोगों को अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर मिलेगा. किसी बड़ी योजना को पूरा करने में कई लोगों का सहयोग प्राप्त होगा. विद्यार्थियों को परीक्षा और प्रतियोगिता में अनुकूल परिणाम मिल सकते हैं. अपने प्रयासों पर भरोसा रखें.

मकर राशि

मकर राशि वालों के लिए आज का दिन पारिवारिक सुख-सुविधाओं से भरा रह सकता है. रहन-सहन, खानपान और निवास से जुड़ी सुविधाओं में वृद्धि होगी. आत्मविश्वास मजबूत होगा और विरोधियों पर विजय मिलेगी. सामाजिक और राजनीतिक संपर्कों का लाभ मिल सकता है. लंबे समय से अटकी हुई रकम वापस मिलने के योग हैं.

कुंभ राशि

कुंभ राशि वालों के स्वाभिमान और आत्मनिर्भरता में वृद्धि होगी. आमदनी बढ़ने के संकेत हैं और नए लोगों से संपर्क का दायरा विस्तृत होगा. माता-पिता और अन्य बुजुर्गों के प्रति आदर का भाव बढ़ेगा. घर-परिवार में सुख-शांति बनी रहेगी. आपकी कुछ महत्वपूर्ण मनोकामनाएं पूरी हो सकती हैं.

मीन राशि

मीन राशि वालों को आज अपने काम पर विशेष ध्यान देने की जरूरत है. कार्यक्षेत्र में अपनी मेहनत और लगन से प्रशंसा हासिल कर सकते हैं. आपके धैर्य, गंभीरता और सहनशीलता से परिवार का कोई महत्वपूर्ण काम पूरा होगा. हालांकि, घर के लिए उपयोगी वस्तुओं की खरीदारी पर धन खर्च बढ़ सकता है. बजट का ध्यान रखें.

एयर नाऊ स्पेशल

Radhakrishna Kishore Podcast: राजनीति में आने की वजह से...

Radhakrishna Kishore Podcast: झारखंड सरकार के वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर अपने बेबाक अंदाज और साफगोई के लिए जाने जाते हैं। एयरनाऊ के खास पॉडकास्ट...
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

25,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
113,000SubscribersSubscribe

ट्रेंडिंग ख़बर