रांची : 26 फरवरी को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु के राँची दौरे को देखते हुए सुरक्षा के दृष्टिकोण से बिरसा मुण्डा एयरपोर्ट की परिधि में Drones, Paragliding and Hot Air Balloons के संदर्भ में अनुमंडल दंडाधिकारी सदर, रांची द्वारा No Flying Zone घोषित किया गया है. सुरक्षा के दृष्टिकोण से अनुमंडल दण्डाधिकारी, सदर, राँची द्वारा BNSS की धारा-163 के अंतर्गत प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए निषेधाज्ञा जारी की गयी है.
जारी निषेधाज्ञा के अनुसार 26 फरवरी को बिरसा मुण्डा एयरपोर्ट, रांची की परिधि को Drones, Paragliding and Hot Air Balloons के संदर्भ में NO FLY ZONE घोषित किया गया है तथा उक्त क्षेत्र में तथा उसके ऊपर Drones, Paragliding and Hot Air Balloons पूर्णतः वर्जित रहेंगे। यह निषेधाज्ञा दिनांक 26.02.2026 के प्रातः 06:00 बजे से रात्रि 10:00 बजे के लिए लागू रहेगा।


