Tuesday, September 15, 2026

रायपुर एयरपोर्ट पर नाइजीरियन युवक गिरफ्तार, 270 ग्राम कोकीन जब्त

रायपुर : छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के एयरपोर्ट पर मादक पदार्थ तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई सामने आई है। डायरेक्टरेट ऑफ रेवेन्यू इंटेलिजेंस (DRI) की टीम ने एक नाइजीरियन युवक को करीब 270 ग्राम कोकीन के साथ गिरफ्तार किया है। जब्त की गई कोकीन की कीमत अंतरराष्ट्रीय बाजार में लगभग 25 लाख रुपये बताई जा रही है।

DRI टीम ने ली तलाशी 

जानकारी के अनुसार आरोपी दिल्ली से इंडिगो एयरलाइंस की फ्लाइट से रायपुर पहुंचा था। एयरपोर्ट पर उसकी गतिविधियां संदिग्ध लगने पर DRI की टीम ने उसे रोका और तलाशी ली। जांच के दौरान युवक के पास से कोकीन बरामद हुई, जिसके बाद उसे तुरंत हिरासत में ले लिया गया। कोकीन मिलने के बाद आरोपी को आगे की पूछताछ के लिए DRI कार्यालय ले जाया गया। अधिकारियों का कहना है कि आरोपी से गहन पूछताछ की जा रही है ताकि यह पता लगाया जा सके कि मादक पदार्थ कहां से लाया गया था और इसे किन लोगों तक पहुंचाया जाना था। इसके साथ ही तस्करी से जुड़े नेटवर्क, आगे और पीछे के संपर्कों की भी जांच की जा रही है।

कानूनी कार्रवाई

DRI अधिकारियों के मुताबिक, इस मामले में और लोगों की संलिप्तता से इनकार नहीं किया जा सकता। जांच के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। यह कार्रवाई रायपुर एयरपोर्ट पर ड्रग तस्करी रोकने की दिशा में एक बड़ी सफलता मानी जा रही है। प्रशासन ने साफ किया है कि मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ ऐसी सख्त कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।

spot_img

एयर नाऊ स्पेशल

Big Breaking News: एक करोड़ का इनामी नक्सली मिशिर...

रांची: झारखंड पुलिस और केंद्रीय सुरक्षा एजेंसियों को नक्सल विरोधी अभियान में बड़ी सफलता मिली है. प्रतिबंधित भाकपा (माओवादी) के सेंट्रल कमेटी सदस्य और...
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

25,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
113,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

ट्रेंडिंग ख़बर