क्राइम डेस्क: केंद्रीय जांच ब्यूरो यानी सीबीआई ने रिश्वत लेने मामले में रेलवे के मुख्य स्वास्थ्य निरीक्षक को मंगलवार को गिरफ्तार किया है. CBI ने दक्षिण पूर्व रेलवे के आद्रा मंडल अंतर्गत बोकारो जिला के भोजूडीह में तैनात मुख्य स्वास्थ्य निरीक्षक को रिश्वत लेते हुए रंगेहाथ गिरफ्तार किया है. सीबीआई ने यह कार्रवाई एक शिकायत के आधार पर की है.
इसे भी पढ़ें : काशी विश्वनाथ के तर्ज पर बनेगा विष्णुपद कॉरिडोर, छोटे शहरों तक बेहतर होगी एयर कनेक्टिविटी
मिली जानकारी के अनुसार मुख्य स्वास्थ्य निरीक्षक ने शिकायतकर्ता से बीमारी की छुट्टी मंजूर करने के बदले में 25 हजार रुपये की रिश्वत की मांग की थी. इस संबंध में औपचारिक शिकायत मिलने के बाद CBI ने योजनाबद्ध तरीके से आरोपी अधिकारी को शिकायतकर्ता से 10 हजार रुपये की पहली किश्त स्वीकार करते हुए रंगेहाथ गिरफ्तार किया. गिरफ्तारी के बाद CBI की टीम ने आरोपी लोक सेवक के कार्यालय और उसके आवासीय परिसरों की तलाशी ली. आरोपी अधिकारी को धनबाद स्थित सक्षम अदालत के समक्ष पेश किया जाएगा. CBI द्वारा इस मामले में आगे की जांच जारी है.


