Tuesday, September 15, 2026

JSSC CGL परीक्षा धांधली मामले में चार दिन पहले कोडरमा से गिरफ्तार यूट्यूबर और ट्रस्ट संचालक को CID ने भेजा जेल

रांची: जेएसएससी सीजीएल परीक्षा में धांधली मामले में CID ने मंगलवार को पूछताछ के बाद कोडरमा से पिछले दिनों गिरफ्तार दो युवकों को मंगलवार को जेल भेज दिया. गिरफ्तार आरोपियों में एक मशहूर यूट्यूबर, जबकि दूसरा सामाजिक ट्रस्ट का संचालक है. इन दोनों की पहचान राजेश प्रसाद यादव और संदीप कुमार के रूप में हुई है. बताया जा रहा है कि बीते दिनों इन दोनों की गिरफ्तारी अब तक हुए पूछताछ में मिले सुराग व इन दोनों के तार परीक्षा विवाद से जुड़े होने के आधार पर की गई थी.

इसे भी पढ़ें : CBI ने रिश्वत लेने के मामले में रेलवे के मुख्य स्वास्थ्य निरीक्षक को रंगेहाथ किया गिरफ्तार

CID ने कोडरमा के डोमचांच स्थित गोलवाढाब से राजेश प्रसाद यादव को और पूर्णानगर से संदीप कुमार को छापेमारी कर गिरफ्तार किया था. तीन दिनों तक रांची स्थित CID मुख्यालय में दोनों से कड़ाई से पूछताछ की गई, जिसके बाद मंगलवार को उनकी औपचारिक गिरफ्तारी दर्ज कर उन्हें जेल भेजा गया. बताया जा रहा है कि राजेश यादव और संदीप कुमार आपस में गहरे दोस्त हैं. सीआईडी अब परीक्षा से जुड़े विवाद और फर्जीवाड़े में इन दोनों की भूमिका और इनके जरिए गिरोह के अन्य लोगों की जानकारी हासिल करने में जुटी है. दोनों पर अभ्यर्थियों की सेटिंग कराने, उनसे मोटी रकम वसूलने और परीक्षा में अनुचित लाभ पहुंचाने का गंभीर आरोप है.

CID  ने CGL परीक्षा मामले में पड़ताल के दौरान इन दोनों के बारे में पुख्ता सुराग मिले थे. इसके बाद पिछले कई दिनों से दोनों को लगातार पूछताछ के लिए रांची स्थित सीआईडी मुख्यालय बुलाया जा रहा था. CID सूत्रों के मुताबिक, इन्हें सीआईडी मुख्यालय में कई दिन पूछताछ के लिए बुलाया गया,लेकिन दोनों जांच में टालमटोल कर रहे थे और जरूरी सवालों के जवाब में सहयोग नहीं कर रहे थे. वित्तीय लेन-देन और अभ्यर्थियों के विवरण से जुड़े सवालों पर लगातार गुमराह किए जाने के बाद जांच एजेंसी ने दोनों को हिरासत में ले लिया और औपचारिकताएं पूरी कर उनकी गिरफ्तारी दर्ज की.

spot_img

एयर नाऊ स्पेशल

Big Breaking News: एक करोड़ का इनामी नक्सली मिशिर...

रांची: झारखंड पुलिस और केंद्रीय सुरक्षा एजेंसियों को नक्सल विरोधी अभियान में बड़ी सफलता मिली है. प्रतिबंधित भाकपा (माओवादी) के सेंट्रल कमेटी सदस्य और...
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

25,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
113,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

ट्रेंडिंग ख़बर