Saturday, October 31, 2026

काशी विश्वनाथ के तर्ज पर बनेगा विष्णुपद कॉरिडोर, छोटे शहरों तक बेहतर होगी एयर कनेक्टिविटी

न्यूज डेस्क: बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी की अध्यक्षता में मंगलवार को राज्य मंत्रिमंडल की बैठक हुई। इस बैठक में 17 महत्वपूर्ण प्रस्तावों को मंजूरी दी गई है। बैठक में गया के विष्णुपद मंदिर क्षेत्र के समग्र विकास से लेकर सोन-फल्गु नदी जोड़ योजना तक को हरी झंडी दी गई। साथ ही, विष्णुपद क्षेत्र को काशी विश्वनाथ कॉरिडोर की तर्ज पर विकसित करने के लिए 2520 करोड़ रुपये की प्रशासनिक स्वीकृति दी गई है।

योजना में मंदिर परिसर के विकास के साथ श्रद्धालुओं के लिए आधुनिक सुविधाएं भी विकसित की जाएंगी। इसके अलावा राज्य में जलस्रोतों के संरक्षण और हवाई कनेक्टिविटी जुड़े फैसले भी लिए गए।

काशी विश्वनाथ की तर्ज पर विष्णुपद का विकास

विष्णुपद मंदिर क्षेत्र के विकास की योजना में मंदिर परिसर, मल्टीलेवल पार्किंग, एलीवेटेड पथ, घाट और डोरमेट्री जैसे निर्माण शामिल हैं। श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए कैंटीन, पैदल पुल और अन्य सार्वजनिक सुविधाएं भी विकसित की जाएंगी। योजना का कार्यान्वयन बिहार राज्य पथ विकास निगम करेगा।काशी विश्वनाथ कॉरिडोर की तर्ज पर विकास होने से विष्णुपद क्षेत्र को नया स्वरूप मिलने की उम्मीद है। सरकार का जोर धार्मिक पर्यटन के साथ क्षेत्र में बेहतर यातायात और सुविधाएं विकसित करने पर है।

996 करोड़ की योजना मंजूर

कैबिनेट ने सोन-फल्गु नदी जोड़ योजना के लिए भी 996.05 करोड़ रुपये की स्वीकृति दी है। योजना के तहत सोन नदी का पानी उत्तर कोयल नहर के माध्यम से फल्गु नदी तक पहुंचाने की तैयारी है।

एयर नाऊ स्पेशल

Radhakrishna Kishore Podcast: राजनीति में आने की वजह से...

Radhakrishna Kishore Podcast: झारखंड सरकार के वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर अपने बेबाक अंदाज और साफगोई के लिए जाने जाते हैं। एयरनाऊ के खास पॉडकास्ट...
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

25,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
113,000SubscribersSubscribe

ट्रेंडिंग ख़बर