Tuesday, September 15, 2026

ध्यान दीजिए: 2000 रुपये से ऊपर के UPI ट्रांजैक्शन पर लगेगा 5 रुपया चार्ज!

न्यूज डेस्क: नेशनल पेमेंट्स कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया (NPCI) ने UPI ट्रांजैक्‍शन के लिए मर्चेंट डिस्काउंट रेट का ऐलान किया है। इसमें कहा गया है कि 2,000 रुपये से ज्‍यादा के पर्सन-टू-मर्चेंट पेमेंट पर 0.4% का चार्ज लगेगा। इसका मतलब है कि आम उपभोक्ताओं पर इसका सीधा असर नहीं पड़ेगा। लेकिन, 2,000 रुपये से अधिक के ऑनलाइन पेमेंट पर दुकानदार या व्यापारी से 0.4% चार्ज लिया जाएगा।

2,000 रुपये से ज्यादा पेमेंट पर लगेगा चार्ज

देश की पेमेंट संस्था ने जानकारी दी है कि 2,000 रुपये से ज्यादा के UPI ट्रांजैक्शन पर कुछ चार्ज लगेगा। UPI मर्चेंट डिस्काउंट रेट (MDR) का यह नया नियम 15 अक्टूबर से लागू होगा। नेशनल पेमेंट्स कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया ने यह बात भी साफ तौर पर कही है कि ये चार्ज व्यपारियों से लिए जाएंगे और ग्राहकों के लिए UPI सर्विस मुफ्त बनी रहेगी।

केंद्र सरकार के नोटिफिकेशन में कहा गया है कि बैंक 2,000 रुपये तक के यूनिफाइड पेमेंट्स इंटरफेस ट्रांजैक्शन या RuPay-पावर्ड डेबिट कार्ड से किए गए पेमेंट पर कोई चार्ज नहीं लगा सकते।

यह भी पढ़ें- JSSC-CGL परीक्षा धांधली मामले में आरोपी अभय तिवारी की पत्नी व भाई अक्षय की जमानत पर सुनवाई पूरी

15 अक्टूबर से लागू होगा

MDR 15 अक्टूबर से लागू होगा। इस विषय में जानकारी देते हुए NPCI ने कहा कि, ‘75,000 रुपये और उससे ज्‍यादा के ट्रांजैक्‍शन के लिए MDR की सीमा प्रति ट्रांजैक्‍शन 300 रुपये तय की जाएगी। NPCI ने बताया कि रेलवे, टेलीकॉम सर्विस, इंश्योरेंस और फ्यूल जैसी खास मर्चेंट कैटेगरी के लिए 2,000 रुपये से ज्‍यादा के ट्रांजैक्‍शन पर प्रति ट्रांजैक्‍शन 5 रुपये का फिक्स्ड MDR लागू होगा।

ईटी ने 16 जुलाई को सबसे पहले रिपोर्ट दी थी कि सरकार यूनिफाइड पेमेंट्स इंटरफेस (UPI) ट्रांजैक्शन पर MDR फिर से लागू करेगी। हालांकि, NPCI ने मर्चेंट के टर्नओवर के आधार पर कोई सीमा तय नहीं की है। लेकिन, उसने अपनी घोषणा में कहा कि पर्सन-टू-पर्सन मर्चेंट कैटेगरी में काम करने वाले वेंडर ‘अनिवार्य जीरो MDR’ का फायदा उठाएंगे। इस कैटेगरी में आने वाले मर्चेंट वे हैं जिन्हें UPI के जरिए अपने अकाउंट में हर महीने 1 लाख रुपये से कम मिलते हैं। मसलन, छोटे दुकानदार, स्ट्रीट वेंडर और लोकल बिजनेस।

spot_img

एयर नाऊ स्पेशल

Big Breaking News: एक करोड़ का इनामी नक्सली मिशिर...

रांची: झारखंड पुलिस और केंद्रीय सुरक्षा एजेंसियों को नक्सल विरोधी अभियान में बड़ी सफलता मिली है. प्रतिबंधित भाकपा (माओवादी) के सेंट्रल कमेटी सदस्य और...
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

25,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
113,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

ट्रेंडिंग ख़बर