Monday, November 2, 2026

समाजवादी पार्टी में शामिल हुए नसीमुद्दीन सिद्दीकी, अखिलेश यादव की मौजूदगी में थामा दामन

लखनऊ: उत्तर प्रदेश की राजनीति में बड़ा बदलाव देखने को मिला, जब अखिलेश यादव की मौजूदगी में समाजवादी पार्टी की प्रेस वार्ता के दौरान कई दलों के प्रमुख नेताओं ने सपा की सदस्यता ग्रहण की। इस सामूहिक जॉइनिंग से प्रदेश के चुनावी समीकरणों को लेकर नई चर्चाएं शुरू हो गई हैं।

इन नेताओं ने थामा दामन

लखनऊ में आयोजित कार्यक्रम में अलग-अलग दलों से जुड़े नेताओं ने समाजवादी पार्टी ज्वाइन की। इनमें शामिल हैं राजकुमार पाल अपना दल (एस) के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष, नसीमुद्दीन सिद्दीकी कांग्रेस से जुड़े नेता, अनीस अहमद उर्फ फूल बाबू बसपा पृष्ठभूमि के नेता, डॉ. दानिश खान पूर्व विधानसभा और प्रत्याशी दीनानाथ कुशवाहा पूर्व विधायक। इन नेताओं ने सपा की नीतियों और नेतृत्व में भरोसा जताते हुए पार्टी की सदस्यता ली।

अखिलेश यादव ने क्या कहा

इस मौके पर अखिलेश यादव ने कहा कि समाजवादी पार्टी सामाजिक न्याय और विकास की राजनीति करती है। उन्होंने पार्टी में शामिल हुए नेताओं का स्वागत करते हुए कहा कि उनके अनुभव से संगठन और मजबूत होगा। राजनीतिक जानकारों के मुताबिक, अलग-अलग दलों से नेताओं के सपा में आने से आगामी चुनावों में नई रणनीतियां बन सकती हैं। इससे विपक्षी दलों में भी हलचल बढ़ सकती है।

इस सामूहिक ज्वाइनिंग के बाद उत्तर प्रदेश की राजनीति में चर्चाएं तेज हो गई हैं। आने वाले समय में अन्य नेताओं के भी पार्टी बदलने की संभावना जताई जा रही है। लखनऊ में हुई यह राजनीतिक हलचल आगामी चुनावों के लिहाज से अहम मानी जा रही है। अब देखना होगा कि सपा को इस नए समर्थन से कितना फायदा मिलता है और प्रदेश की राजनीति किस दिशा में आगे बढ़ती है।

एयर नाऊ स्पेशल

Radhakrishna Kishore Podcast: राजनीति में आने की वजह से...

Radhakrishna Kishore Podcast: झारखंड सरकार के वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर अपने बेबाक अंदाज और साफगोई के लिए जाने जाते हैं। एयरनाऊ के खास पॉडकास्ट...
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

25,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
113,000SubscribersSubscribe

ट्रेंडिंग ख़बर