Tuesday, September 15, 2026

गढ़वा में अंधविश्वास को लेकर हुई हत्या मामले का 10 घंटे में ही हुआ खुलासा, महिला समेत 3 गिरफ्तार

गढ़वा: जिले में पुलिस ने अंधविश्वास से जुड़ी एक हत्या का 10 घंटे के भीतर खुलासा करते हुए एक महिला समेत तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने रविवार को बताया कि आरोपियों ने ओझा-गुणी के शक में एक व्यक्ति की गोली मारकर हत्या कर दी थी।

श्री बंशीधर नगर के अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सत्येंद्र नारायण सिंह ने बताया कि शनिवार की सुबह भवनाथपुर–केतार मुख्य मार्ग पर दुधमनिया घाट के पास एक यात्री शेड में एक अज्ञात शव मिलने की सूचना मिली थी। बाद में घटनास्थल से मिले कागजातों के आधार पर मृतक की पहचान पलामू जिले के पांडू थाना क्षेत्र के मुरमा कला गांव निवासी रुखी रजवार के रूप में की गई। मृतक की कनपटी में गोली मारी गई थी।

एसडीपीओ ने बताया कि मामले की जांच के दौरान पलामू जिले के उंटारी रोड थाना क्षेत्र के सेमरी गांव निवासी सीता रजवार को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया। पूछताछ में उसने अपने ममेरा साला मनोज रजवार के साथ मिलकर हत्या की साजिश रचने और वारदात को अंजाम देने की बात स्वीकार की। जांच में सिंघिताली गांव निवासी मानमती कुंवर की भूमिका भी सामने आई, जिसे बाद में गिरफ्तार कर लिया गया।

पुलिस के अनुसार, सीता रजवार की बेटी की कुछ दिन पहले मौत हो गई थी। अंधविश्वास के चलते सीता को यह बताया गया कि उसकी बेटी की मौत ओझा-गुणी के कारण हुई है। मृतक रुखी रजवार भी ओझा-गुणी का काम करता था, जिससे सीता को उस पर शक हो गया और उसने हत्या की योजना बनाई।

एसडीपीओ ने बताया कि 2 जनवरी की रात तीनों आरोपी मृतक को लूना पर बैठाकर भवनाथपुर–केतार मार्ग पर ले गए, जहां शराब पीने के बाद सीता रजवार ने उसकी गोली मारकर हत्या कर दी। हत्या के बाद आरोपियों ने हथियार को घटनास्थल के पास छिपा दिया।

पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर दो देशी कट्टा, 3.15 बोर का एक जिंदा कारतूस, एक खोखा, एक मोबाइल फोन और एक लूना बरामद किया है। तीनों आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। एसडीपीओ ने बताया कि गिरफ्तार महिला आरोपी मानमती कुंवर पूर्व में भी ओझा-गुणी से जुड़े एक मामले में जेल जा चुकी है।

spot_img

एयर नाऊ स्पेशल

Big Breaking News: एक करोड़ का इनामी नक्सली मिशिर...

रांची: झारखंड पुलिस और केंद्रीय सुरक्षा एजेंसियों को नक्सल विरोधी अभियान में बड़ी सफलता मिली है. प्रतिबंधित भाकपा (माओवादी) के सेंट्रल कमेटी सदस्य और...
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

25,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
113,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

ट्रेंडिंग ख़बर