Saturday, October 31, 2026

चतरा जिले के सोकी गांव में 500 से अधिक गेहूं के बोझे जलकर राख, किसान को हजारों का नुकसान

चतरा: झारखंड के चतरा जिले के सोकी गांव में खेत-खलिहान में मड़ाई के लिए रखे गए लगभग 500 से अधिक गेहूं के बोझे जलकर राख हो गए. इस आग में किसान विजय कुमार की सारी मेहनत बर्बाद हो गई और उन्हें भारी नुकसान हुआ है. वहीं किसान ने प्रशासन से मुआवजे की मांग की है.

किसान को हुआ हजारों का नुकसान

किसान विजय कुमार मेहता ने कहा कि गेहूं की कटाई के बाद थ्रेसर से मड़ाई के लिए फसल को खेत के खलिहान में ही रखा गया था. इसी दौरान अचानक उनमें आग लग गई और देखते ही देखते सैकड़ों बोझा गेहूं जलकर राख हो गई. आग के लगने से किसान को हजारों रुपयों का नुकसान हुआ है.

इसे भी पढ़े: पश्चिम बंगाल में TMC विधायक देबाशीष कुमार के कई ठिकानों पर IT की छापेमारी 

अंचल कार्यालय में की मुआवजे की मांग

अचानक बोझे में आग लगने की सूचना मिलते ही आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और उपलब्ध साधनों का उपयोग कर आग बुझाने का प्रयास किया. लेकिन तबतक ज्यादातर गेहूं जल चुकी थी. इस घटना को लेकर पीड़ित किसान ने अंचल कार्यालय और संबंधित थाने में आवेदन देकर मुआवजे की मांग की है. अबतक आग लगने के सही कारणों का पता नहीं चल पाया है. वहीं घटना को लेकर ग्रामीणों में चिंता का माहौल बना हुआ है.

एयर नाऊ स्पेशल

Radhakrishna Kishore Podcast: राजनीति में आने की वजह से...

Radhakrishna Kishore Podcast: झारखंड सरकार के वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर अपने बेबाक अंदाज और साफगोई के लिए जाने जाते हैं। एयरनाऊ के खास पॉडकास्ट...
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

25,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
113,000SubscribersSubscribe

ट्रेंडिंग ख़बर