Monday, November 2, 2026

गिरिडीह में रेप केस वापस लेने का दबाव डालने को लेकर नाबालिग को किया अगवा

गिरिडीह: जिले में नाबालिग को अगवा किए जाने का मामला सामने आया है। मामले को लेकर बाताया जा रहा है कि  अगवा की गई नाबालिग के पिता ने चार लोगों के खिलाफ पुलिस थाना में अपहरण का का आवेदन दिया है। घटना भरकट्ठा ओपी थाना क्षेत्र की बताई जा रही है. मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

घटना की सूचना मिलने पर एसडीपीओ धंनजय राम और बिरनी थाना प्रभारी आकाश भारद्वाज रात में ही भरकट्टा ओपी पहुंचे और परिजनों से पूछताछ की। पुलिस टीम किशोरी की सकुशल बरामदगी के लिए संभावित ठिकानों पर लगातार छापेमारी कर रही है।

दुष्कर्म केस वापस लेने के दबाव का आरोप

पीड़िता के पिता का आरोप है कि 25 जनवरी को वेदापहरी गांव के दीपक दास ने उनकी बेटी के साथ दुष्कर्म किया था। इस संबंध में पहले ही भरकट्टा ओपी में प्राथमिकी दर्ज कराई गई थी। उनका कहना है कि केस वापस लेने और समझौता करने के लिए आरोपी और उसके सहयोगी लगातार दबाव बना रहे थे। परिजनों के मुताबिक मंगलवार शाम दीपक दास अपने तीन साथियों मुंशी दास, बाजो दास और मनु दास के साथ पीड़िता के घर पहुंचा। जब परिवार ने समझौते से इनकार किया, तो आरोपियों ने किशोरी को जबरन अपहरण कर लिया। पीड़िता के पिता ने बेटी की जान को खतरा बताते हुए अनहोनी की आशंका जताई है।

आरोपी की गिरफ्तारी न होने पर परिजनों का गुस्सा

परिजनों का कहना है कि दुष्कर्म का मामला दर्ज हुए 20 दिन बीत जाने के बावजूद मुख्य आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हुई। उनका आरोप है कि समय पर कार्रवाई होती, तो यह घटना नहीं घटती। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि पहले से दर्ज दुष्कर्म मामले में अपहरण की धारा जोड़कर जांच की जा रही है। किशोरी की जल्द बरामदगी और आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम लगातार प्रयास कर रही है। किशोरी के अपहरण की घटना से इलाके में चिंता का माहौल है। पुलिस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है और परिजनों को जल्द कार्रवाई का भरोसा दिया गया है।

एयर नाऊ स्पेशल

Radhakrishna Kishore Podcast: राजनीति में आने की वजह से...

Radhakrishna Kishore Podcast: झारखंड सरकार के वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर अपने बेबाक अंदाज और साफगोई के लिए जाने जाते हैं। एयरनाऊ के खास पॉडकास्ट...
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

25,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
113,000SubscribersSubscribe

ट्रेंडिंग ख़बर