Tuesday, July 21, 2026

लोकसभा व राज्यसभा में कार्यवाही स्थगित होने के बाद संसद में इंडिया ब्लॉक के नेताओं की बैठक

नई दिल्ली : सोमवार को संसद का मानसून सत्र विपक्ष के भारी हंगामे और सीजेपी के संसद मार्च के बीच शुरू हुआ. लोकसभा व राज्यसभा की कार्यवाही के दौरान विपक्ष के भारी हंगामे के कारण दोनों सदनों की बैठक मंगलवार तक के लिए स्थगित कर दी गई. इस बीच संसद परिसर में इंडिया गठबंधन के फ़्लोर नेताओं के बीच बैठक हुई. बैठक में राज्यसभा में नेता प्रतिपक्ष व कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी भी मौजूद थे.

इसे भी पढ़ें : NEET मुद्दे पर संसद में विपक्ष का हंगामा, राज्यसभा की कार्यवाही मंगलवार तक के लिए स्थगित

मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा

यह बैठक ऐसे समय में हुई है जब सीजेपी का संसद मार्च जारी है. इस बैठक किन मुद्दों को लेकर बात हुई इस बारे में कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है. हालंकि कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने अपने सोशल मीडिया हैंडल एक्स पर लिखा, “संसद के मानसून सत्र में कांग्रेस पार्टी और साझा विपक्ष जनता की आवाज़ बनकर मोदी सरकार से हर सवाल का जवाब माँगेगी। चाहे श्री राम मंदिर में चंदा चोरी और आस्था से धोखे की बात हो – मंदिर निर्माण के लिए करोड़ों श्रद्धालुओं ने आस्था के साथ अपनी कमाई अर्पित की, उन्हें न्याय मिलना चाहिए, तत्काल स्वतंत्र जांच कराइए, पूरा हिसाब सार्वजनिक कीजिए। या फिर पेपर लीक और शिक्षा व्यवस्था का सुनियोजित पतन की बात हो”

आगे उन्होंने कहा, “साल 2014 से अब तक 152 पेपर लीक हुए हैं, 25 बच्चों ने जान दी है। धर्मेंद्र प्रधान को बर्ख़ास्त करना पड़ेगा। इसी तरह 3.5 करोड़ वाहन मालिकों पर जबरन थोपा गया एथेनॉल मिश्रण का मुद्दा – सरकार का कहना है ये “Experiment” है। क्या जनता की गाढ़ी कमाई की लूट, भाजपा का एकमात्र औज़ार है? साझा विपक्ष हर मुद्दे पर सरकार से जवाबदेही माँगेगा। जनता का हक़, जनता की आवाज़ और जनता के विश्वास की लड़ाई पूरी ताकत से लड़ी जाएगी।”

बेनतीजा रही थी सर्वजलीय बैठक

इससे एक दिन पहले सरकार ने सर्वदलीय बैठक बुलाई थी, जिसके बाद विपक्षी दलों ने यह बैठक की है. उस बैठक में काफ़ी हंगामा हुआ था और विपक्षी दलों ने बैठक से वॉकआउट कर दिया था. इसकी मुख्य वजह टीएमसी (तृणमूल कांग्रेस) के बागी गुट को इस बैठक में निमंत्रित करना था.

इससे पहले इंडिया ब्लॉक के दलों की बैठक में सभी दलों के बीच सहमति बनी थी कि वे मानसून सत्र के दौरान फ़्लोर कोऑर्डिनेशन राहुल गांधी के नेतृत्व में करेंगे. हालांकि हालिया बैठक में इस बाबत कुछ स्पष्ट नहीं हुआ है मगर राहुल की मौजूदगी रही.

spot_img

एयर नाऊ स्पेशल

देश का एआई हब बनने की तैयारी कर रहा...

न्यूज़ डेस्क : झारखंड. ये नाम सुनते ही दिमाग में सबसे पहले क्या आता है? कोयला, लोहे की खदानें, मिनरल्स या शायद आदिवासी संस्कृति....
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

25,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
113,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

ट्रेंडिंग ख़बर