Sunday, November 1, 2026

रांची एयरपोर्ट पर शुरू हुआ मेडिकल रूम, अब यात्रियों को मिलेगी 24×7 इमरजेंसी सुविधा

न्यूज डेस्क: रांची के बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पर अब मिलेगी तुरंत मेडिकल मदद, संजय सेठ ने किया मेडिकल रूम का उद्घाटन

रांची एयरपोर्ट से सफर करने वाले यात्रियों के लिए अच्छी खबर है। अब यहां किसी भी इमरजेंसी में तुरंत इलाज की सुविधा उपलब्ध होगी।

भगवान महावीर मणिपाल हॉस्पिटल, रांची की ओर से एयरपोर्ट के टर्मिनल में एक अत्याधुनिक मेडिकल रूम शुरू किया गया है। इसका उद्घाटन केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने किया।

24×7 मिलेगी इमरजेंसी मेडिकल सेवा

इस नए मेडिकल रूम में यात्रियों, एयरपोर्ट स्टाफ और सुरक्षा बलों को जरूरत पड़ने पर तुरंत प्राथमिक उपचार और आपातकालीन स्वास्थ्य सेवाएं दी जाएंगी।

साथ ही टर्मिनल के बाहर एक एडवांस लाइफ सपोर्ट एंबुलेंस भी तैनात की गई है। इसमें वेंटिलेटर और अन्य जरूरी उपकरण लगे हैं। ये एंबुलेंस रोज सुबह 7 बजे से लेकर दिन की आखिरी फ्लाइट तक मौजूद रहेगी।

उद्घाटन के दौरान संजय सेठ ने कहा कि रांची एयरपोर्ट से रोज हजारों यात्री आते-जाते हैं। ऐसे में किसी भी मेडिकल इमरजेंसी में तुरंत इलाज मिलना बहुत जरूरी है। ये पहल यात्रियों की सुरक्षा को और मजबूत करेगी।

गंभीर मरीजों को अस्पताल तक पहुंचाने में मिलेगी मदद

मणिपाल हॉस्पिटल के डायरेक्टर *आबिद तौकीर* ने बताया कि अस्पताल का मकसद गुणवत्तापूर्ण और समय पर इलाज देना है। एयरपोर्ट पर शुरू हुई ये सुविधा जरूरतमंद लोगों को तुरंत राहत देगी और गंभीर केस में उन्हें अस्पताल तक तेजी से पहुंचाने में मदद करेगी।

एयरपोर्ट विस्तार पर भी बोले संजय सेठ

एयरपोर्ट के विस्तार को लेकर मंत्री ने कहा कि सबसे बड़ी दिक्कत जमीन न मिलना है। राज्य सरकार अगर जमीन दे तो रनवे का विस्तार, CAT-II लाइटिंग और पार्किंग के लिए ज्यादा जगह मिल सकेगी।

उन्होंने बताया कि टर्मिनल बिल्डिंग के चेकिंग एरिया का काम चल रहा है जो दिसंबर तक पूरा हो जाएगा।

वहीं रांची से उड़ानों की संख्या कम होने पर उन्होंने कहा कि मिडिल ईस्ट संकट की वजह से ये अस्थायी कटौती है। एयरलाइंस नए विमान खरीद रही हैं और आने वाले समय में रांची से और ज्यादा फ्लाइट्स शुरू होंगी।

 

एयर नाऊ स्पेशल

Radhakrishna Kishore Podcast: राजनीति में आने की वजह से...

Radhakrishna Kishore Podcast: झारखंड सरकार के वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर अपने बेबाक अंदाज और साफगोई के लिए जाने जाते हैं। एयरनाऊ के खास पॉडकास्ट...
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

25,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
113,000SubscribersSubscribe

ट्रेंडिंग ख़बर