Monday, August 3, 2026

रांची के हरमू रोड पर बच्चों से भरा ऑटो पलटने से कई छात्र घायल, जांच जारी

रांची: झारखंड की राजधानी रांची में हरमू रोड के पास बुधवार सुबह यानी आज एक ऑटो अचानक अनियंत्रित होकर पलट गई. उस ऑटो में 10 से भी अधिक स्कूली बच्चे सवार होकर स्कूल जा रहे थे. अचानक ऑटो के पलटने से कई छात्र घायल हो गए और मौके पर अफर-तफरी मच गई. स्थानीय लोगों ने तुरंत अंदर फंसे बच्चों को बाहर निकालने राहत और बचाव कार्य शुरु कर दिया और पुलिस को घटना की जानकारी दी. फिलहाल सभी बच्चों का इलाज चल रहा है.

Air Now के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें:-

जांच में जुटी पुलिस

जानकारी के अनुसार, ऑटो में बैठे सभी छात्र डीएवी पब्लिक स्कूल के थे और स्कूल जा रहे थे. इसी दौरान यह हादसा हो गया. स्थानीय लोगों ने बच्चों के आई-कार्ड के आधार पर अभिभावकों को घटना की सूचना दी. मौके पर पहुंची पुलिस ने घटना की जानकारी लेते हुई जांच शुरु कर दी. वहीं प्रारंभिक जांच के अनुसार, कुछ बच्चों के सिर में चोट लगी है, जबकि अन्य लोगों को हल्की चोटें आई है. वहीं घटना की सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में अभिभावक मौके पर पहुंचे और घायल बच्चों को इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल ले जाया गया.

इसे भी पढ़े: झारखंड में भीषण गर्मी और मॉनसून का कहर जारी, जाने कब मिलेगी राहत

प्रशासन के खिलाफ सख्त कार्रवाई

इस मामले को लेकर पुलिस जांच कर रही है और चालक से पूछताछ कर रही है ताकि घटना का कारण स्पष्ट हो सकें, कि ऑटो कैसे पलटी. वहीं स्कूली बच्चों के सुरक्षा परिवहन व्यवस्था पर भी कई सवाल खड़े हुए है. इसके साथ ही स्थानीय लोगों ने चिंता जताई है कि ऑटो पर क्षमता से अधिक बच्चे सवार थे, जिससे दुर्घटना का खतरा अक्सर बना रहता है. उन्होंने मांग की है कि प्रशासन के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए. फिलहाल सभी बच्चों की स्थिति खतरे से बाहर है.

Air Now के यूट्यूब चैनल को देखने के लिए यहां क्लिक करें:-

spot_img

एयर नाऊ स्पेशल

Big Breaking News: एक करोड़ का इनामी नक्सली मिशिर...

रांची: झारखंड पुलिस और केंद्रीय सुरक्षा एजेंसियों को नक्सल विरोधी अभियान में बड़ी सफलता मिली है. प्रतिबंधित भाकपा (माओवादी) के सेंट्रल कमेटी सदस्य और...
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

25,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
113,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

ट्रेंडिंग ख़बर