Wednesday, November 4, 2026

झारखंड में भीषण गर्मी और मॉनसून का कहर जारी, जाने कब मिलेगी राहत

रांची: झारखंड में मौसम का हाल लगातार बदल रहा है दिन में धूप तो शाम के समय तेज आंधी-बारिश के साथ वज्रपात देखने को मिल रहा है. जिससे जनजीवन काफी हद तक प्रभावित हो रहा है, लेकिन दिन में पड़ने वाली भीषण गर्मी से लोगों को कुछ हद तक राहत भी मिल रही है. मौसम विज्ञान के अनुसार, मॉनसून 2 दिनों तक कमजोर था, लेकिन यह एक बार फिर सक्रिय हो गया है.

वहीं विभाग ने 17 जून को रांची, खूंटी, सिमडेगा, गुमला, लोहरदगा, पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम, सरायकेला, रामगढ़ और बोकारो में दोपहर के बाद 40 किमी प्रतिघंटे की रफ्तार से हवा चलेगी. वहीं कहीं-कहीं हल्की बारिश के साथ वज्रपात की संभावना है. जिसे लेकर इन जिलों में येलो अलर्ट जारी है.

Air Now के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें:-

बरकरार रहेगा बारिश 

मौसम विभाग के अनुसार, 18 जून तक मौसम का हाल सामान्य रुप से ही बना रहेगा. कई स्थानों में आसमान में बादल छाए रहेंगे और तापमान में वृद्धि होगी. 19 जून को रांची सहित 17 जिलों में 50-60 किमी प्रतिघंटे की रफ्तार से आंधी-बारिश और वज्रपात की संभावना है. जिसे लेकर हजारीबाग, खूंटी, रामगढ़, कोडरमा, गिरिडीह, बोकारो, धनबाद, पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम, सरायकेला, देवघर, जामताड़ा, दुमका, पाकुड़, साहिबगंज और गोड्डा में 3 दिनों कर ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है. वहीं 22 जून तक मौसम में बदलाव के संकेत देखने को मिलेगा.

इसे भी पढ़े: पलामू में अवैध खनन को लेकर बड़ी कार्रवाई, 80 वाहन जब्त, 4 FIR व 24.19 लाख की वसूली

अधिकतम तापमान में बढ़ोतरी

कई जिलों में मॉनसून कमजोर पड़ते ही अधिकतम तापमान में बढ़ोतरी हुई है. मेदिनीनगर का अधिकतम तापमान 42.4 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया है. पिछले 24 घंटे में तापमान में 2 डिग्री की बढ़ोतरी हुई है. रांची का अधिकतम तापमान 34.4 डिग्री, जमशेदपुर में 39.4 डिग्री, बोकारो में 39.2 डिग्री और चाईबासा में 39.4 डिग्री तक दर्ज किया गया है. बीते मंगलवार को कांके में 1 मिमी बारिश हुई है. विभाग ने बदलते मौसम के दौरान आमजन से सुरक्षित रहने की अपील की है. जिससे इस प्रकार की घटनाओं की बचा जा सकें.

Air Now के यूट्यूब चैनल को देखने के लिए यहां क्लिक करें:-

एयर नाऊ स्पेशल

Radhakrishna Kishore Podcast: राजनीति में आने की वजह से...

Radhakrishna Kishore Podcast: झारखंड सरकार के वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर अपने बेबाक अंदाज और साफगोई के लिए जाने जाते हैं। एयरनाऊ के खास पॉडकास्ट...
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

25,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
113,000SubscribersSubscribe

ट्रेंडिंग ख़बर