Tuesday, July 21, 2026

न्यूयॉर्क इंडियन फ़िल्म फ़ेस्टिवल में मणिपुरी फ़िल्म ‘बूंग’ ने जीते तीन अवॉर्ड

मनोरंजन डेस्क : बाफ़्टा अवॉर्ड जीत चुकी मणिपुरी फ़िल्म ‘बूंग’ ने न्यूयॉर्क इंडियन फ़िल्म फ़ेस्टिवल में तीन अवॉर्ड अपने नाम किए. समाचार एजेंसी पीटीआई के मुताबिक़, बूंग को बेस्ट डेब्यू फ़िल्म, बेस्ट डायरेक्टर (लक्ष्मीप्रिया देवी) और बेस्ट चाइल्ड एक्टर (गुगुन किपगेन के लिए) अवॉर्ड मिले. यह फ़िल्म फ़रहान अख़्तर के ‘एक्सेल इंटरटेनमेंट’ प्रोडक्शन हाउस के तहत बनाई गई थी. इसकी डायरेक्टर लक्ष्मीप्रिया देवी हैं.

इसे भी पढ़ें : अमेरिका के आयोवा शहर में हुई गोलीबारी में संदिग्ध समेत सात लोगों की मौत

दरअसल, चार दिन का न्यूयॉर्क इंडियन फ़िल्म फ़ेस्टिवल 2026 रविवार को अवॉर्ड सेरेमनी के साथ ख़त्म हुआ. इसमें भारतीय सिनेमा की बेहतरीन फ़िल्मों को दस अलग-अलग कैटेगरी में सम्मान दिया गया. 28 से 31 मई तक चले इस फ़ेस्टिवल में 15 भाषाओं की अलग-अलग फ़िल्में दिखाई गईं. इसका मक़सद यह दिखाना था कि आज के भारतीय सिनेमा में ‘क्षेत्रीय कहानियों’ का असर लगातार बढ़ रहा है.

spot_img

एयर नाऊ स्पेशल

देश का एआई हब बनने की तैयारी कर रहा...

न्यूज़ डेस्क : झारखंड. ये नाम सुनते ही दिमाग में सबसे पहले क्या आता है? कोयला, लोहे की खदानें, मिनरल्स या शायद आदिवासी संस्कृति....
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

25,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
113,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

ट्रेंडिंग ख़बर