Saturday, October 31, 2026

रांची के होटल से गिरफ्तार हुआ बिहार डबल मर्डर केस का मुख्य आरोपी व कुख्यात अपराधी सचिन सिंह

रांची : बिहार के बांका जिले में पिछले दिनों हुए चर्चित बलिया संथाली टोला दोहरे हत्याकांड मामले में पुलिस ने मामले के मुख्य आरोपी और कुख्यात अपराधी सचिन सिंह को रांची के एक होटल से गिरफ्तार किया है. बीते 5 जुलाई को हुए इस सनसनीखेज दोहरे हत्याकांड के बाद से ही मुख्य आरोपी सचिन सिंह फरार चल रहा था. वह पुलिस की नजरों से बचने के लिए रांची के स्टेशन रोड स्थित अमृत इन होटल में नाम बदलकर छिपा हुआ था.

इसे भी पढ़ें: उत्पाद सिपाही भर्ती परीक्षा 2025 पेपर लीक मामले में 169 आरोपियों के खिलाफ 2400 पन्नों की चार्जशीट दायर

रांची एसएसपी की सूचना पर कार्रवाई

रांची के एसएसपी को इस संबंध में मिली जानकारी के बाद आरोपी के धड़पकड़ को लेकर स्थानीय चुटिया थाना पुलिस ने बांका पुलिस के साथ मिलकर संयुक्त कार्रवाई करते हुए उस होटल में छापेमारी की और मुख्य आरोपी सचिन सिंह को गिरफ्तार कर लिया. इसके बाद बांका पुलिस सचिन सिंह को साथ लेकर बांका चली गई थी. इधर शनिवार सुबह बांका में हथियार बरामदगी के दौरान मुख्य आरोपी ने पुलिस पर फायरिंग कर भागने की कोशिश की. जिसके बाद हुई जवाबी कार्रवाई में उसके पैर में गोली लगी है.

शनिवार सुबह आरोपी को लगी गोली

शनिवार सुबह हुई घटना के संबंध में बांका एसपी अमितेश कुमार ने बताया कि पुलिस टीम आरोपी की निशानदेही पर हत्या में इस्तेमाल किए गए हथियार को बरामद करने बलिया संथाली टोला पहुंची थी तो इसी दौरान सचिन सिंह ने पुलिस कर्मियों को झटका देकर खुद को छुड़ा लिया और वहां छिपी लोडेड पिस्टल निकालकर पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी. पुलिस ने जवाबी फायरिंग की, जिसमें एक गोली सचिन सिंह के दाहिने पैर में लगी और वह वहीं गिर गया.

5 जुलाई को हुई थी घटना

एसपी के अनुसार बीते रविवार को अमरपुर थाना क्षेत्र के बलिया संथाली टोला के पास अपराधियों के सरेआम अंधाधुंध फायरिंग में गरीबपुर पंचायत के धर्मराय गांव निवासी गुंजन सिंह (34 वर्ष) और सिंधु कुमार उर्फ सिट्टू सिंह (33 वर्ष) की गोली मारकर निर्मम हत्या कर दी गई थी. पुलिस के अनुसार, मृतक गुंजन सिंह और मुख्य आरोपी सचिन सिंह दोनों का ही पुराना आपराधिक इतिहास रहा है. यह घटना आपसी रंजिश और वर्चस्व की लड़ाई का परिणाम था. घटना के बाद मुख्य आरोपी सचिन सिंह अपने सहयोगी सोमनाथ सिंह के साथ फरार हो गया था. हालांकि बाद में सोमनाथ सिंह को बेगूसराय के तेघड़ा से गिरफ्तार किया गया था.

एयर नाऊ स्पेशल

Radhakrishna Kishore Podcast: राजनीति में आने की वजह से...

Radhakrishna Kishore Podcast: झारखंड सरकार के वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर अपने बेबाक अंदाज और साफगोई के लिए जाने जाते हैं। एयरनाऊ के खास पॉडकास्ट...
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

25,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
113,000SubscribersSubscribe

ट्रेंडिंग ख़बर