Wednesday, July 22, 2026

लखनऊ यूनिवर्सिटी के प्रोफेसर गिरफ्तार, छात्रा को पेपर लीक और मिलने का दबाव बनाने का आरोप

लखनऊ: लखनऊ यूनिवर्सिटी के जूलॉजी विभाग के असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. परमजीत सिंह को पुलिस ने शुक्रवार रात गिरफ्तार कर लिया। उन पर बीएससी फाइनल ईयर की छात्रा को फोन कर परीक्षा का पेपर आउट कराने का दावा करने और मिलने के लिए दबाव बनाने का आरोप है। छात्रा के साथ हुई बातचीत का ऑडियो वायरल होने के बाद यूनिवर्सिटी प्रशासन और पुलिस ने कार्रवाई की।

Air Now के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें:-

छात्रा को बार-बार फोन कर बुलाने का आरोप

जानकारी के अनुसार, आरोपी प्रोफेसर ने 14 और 15 मई की रात छात्रा को फोन किया था। बातचीत में वह छात्रा को डार्लिंग कहकर संबोधित करते हुए छुट्टी से वापस आने और मिलने के लिए दबाव बनाते सुनाई दे रहे हैं। प्रोफेसर ने दावा किया कि उन्होंने छात्रा के लिए कोर और इलेक्टिव दोनों विषयों के पेपर आउट कर लिए हैं। हालांकि छात्रा लगातार मिलने से इनकार करती रही और कहती रही कि उसकी पढ़ाई पूरी हो चुकी है और वह घर पर जरूरी काम में व्यस्त है। इसके बावजूद प्रोफेसर छात्रा से जल्द मिलने के लिए कहते रहे। डॉ. परमजीत सिंह पिछले चार वर्षों से यूनिवर्सिटी के जूलॉजी विभाग में असिस्टेंट प्रोफेसर के पद पर कार्यरत थे। वह मूल रूप से बिजनौर के रहने वाले बताए जा रहे हैं और पत्नी व दो बेटियों के साथ लखनऊ में रहते हैं।

यह भी पढ़ें: बंगाल के आसनसोल में लाउडस्पीकर विवाद पर पुलिस चौकी में तोड़फोड़ और पथराव

छात्रा ने रिकॉर्ड किया ऑडियो

फोन कटने के बाद छात्रा की आवाज भी रिकॉर्डिंग में सुनाई दे रही है। वह कहती है कि उसे पेपर नहीं चाहिए और प्रोफेसर उसे दोबारा परेशान करना चाहते हैं। छात्रा ने पूरी बातचीत रिकॉर्ड कर ली और बाद में उसे वायरल कर दिया। ऑडियो सामने आने के बाद मामला तेजी से फैल गया और यूनिवर्सिटी प्रशासन ने इसे गंभीरता से लिया। शुक्रवार को ऑडियो वायरल होने के बाद यूनिवर्सिटी प्रशासन ने आरोपी प्रोफेसर के खिलाफ जांच के आदेश दिए। इसके बाद मामले की शिकायत हजरतगंज थाना में दर्ज कराई गई। पुलिस ने देर रात FIR दर्ज कर आरोपी प्रोफेसर को यूनिवर्सिटी कैंपस से गिरफ्तार कर लिया।

Air Now के यूट्यूब चैनल को देखने के लिए यहां क्लिक करें:-

spot_img

एयर नाऊ स्पेशल

देश का एआई हब बनने की तैयारी कर रहा...

न्यूज़ डेस्क : झारखंड. ये नाम सुनते ही दिमाग में सबसे पहले क्या आता है? कोयला, लोहे की खदानें, मिनरल्स या शायद आदिवासी संस्कृति....
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

25,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
113,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

ट्रेंडिंग ख़बर