Sunday, September 13, 2026

लोकसभा और राज्यसभा की कार्यवाही दोपहर 12 बजे तक स्थगित, लोकसभा में पदक विजेताओं को दी गई बधाई

नई दिल्ली : सोमवार को लोकसभा की कार्यवाही सुबह 11 बजे शुरू होते ही स्पीकर ओम बिरला ने ग्लाग्गो कॉमनवेल्थ गेम्स में मीराबाई चनू की उपलब्धि का जिक्र किया. उन्होंने कॉमनवेल्थ गेम्स में मीराबाई चनू के गोल्ड और ऋषिकांत के सिल्वर मेडल जीतने पर बधाई दी. उन्होंने झंडू कुमार का भी जिक्र किया. झंडू कुमार ने ब्रॉन्ज मेडल जीता है. पूरे सदन ने मेज थपथपाकर तीनों खिलाड़ियों को पदक जीतने की बधाई दी.

इसे भी पढ़ें : केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह लोकसभा में पेश करेंगे पब्लिक एग्ज़ामिनेशन (प्रिव्हेंशन ऑफ अनेफेयर मीन्स) एक्ट, 2024 में बदलाव का बिल

इसके बाद लोकसभा में स्पीकर ओम बिड़ला ने सदन में प्रश्न काल की घोषणा की, लेकिन विपक्ष की ओर से हंगामा शुरू कर दिया गया. इस दौरान स्पीकर ओम बिरला ने कहा कि प्रश्न काल के दौरान वह किसी अन्य विषयों को उठाने की अनुमति नहीं देंगे, लेकिन विपक्ष का हंगामा कम नहीं हुआ. हंगामा के बीच ही बार-बार स्पीकर ने सदस्यों को अपनी जगह पर बैठने का आग्रह किया लेकिन विपक्ष की ओर से हंगामा कम नहीं हुआ. इसके बाद स्पीकर ने सदन में कार्यवाही को दोपहर 12 बजे तक के लिए स्थगित कर दिया.

राज्यसभा में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने केंद्र के खिलाफ बोलना शुरू किया. इस दौरान विपक्ष के ही नेताओं ने जमकर हंगामा किया. राज्यसभा की कार्यवाही को 12 बजे तक के लिए स्थगित कर दिया गया

spot_img

एयर नाऊ स्पेशल

Big Breaking News: एक करोड़ का इनामी नक्सली मिशिर...

रांची: झारखंड पुलिस और केंद्रीय सुरक्षा एजेंसियों को नक्सल विरोधी अभियान में बड़ी सफलता मिली है. प्रतिबंधित भाकपा (माओवादी) के सेंट्रल कमेटी सदस्य और...
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

25,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
113,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

ट्रेंडिंग ख़बर