Thursday, July 23, 2026

लोकसभा की कार्यवाही दोपहर 2 बजे तक स्थगित, विपक्ष ने की SIR की वापसी की मांग

देश : संसद का शीतकालीन सत्र सोमवार को शुरू हुआ, लेकिन पहले ही दिन लोकसभा में भारी हंगामा देखने को मिला। विपक्ष ने SIR (स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन) प्रक्रिया को वापस लेने की मांग करते हुए सदन की कार्यवाही में बाधा डाली। लगातार शोर-शराबे के कारण लोकसभा को दो बार स्थगित करना पड़ा।

कार्यवाही शुरू होते ही विपक्ष का विरोध

जैसे ही लोकसभा की कार्यवाही की शुरुआत हुई, विपक्षी दलों के सांसद SIR प्रक्रिया के खिलाफ नारेबाजी करते हुए वेल तक पहुंच गए। उनका आरोप है कि SIR की प्रक्रिया में गड़बड़ियां हो रही हैं और इससे मतदाता सूचियों में बड़े पैमाने पर बदलाव किए जा रहे हैं। हंगामे को देखते हुए लोकसभा स्पीकर ओम बिरला ने पहले सदन की कार्यवाही 12 बजे तक के लिए स्थगित कर दी।

सदन 2 बजे तक स्थगित

दोपहर 12 बजे कार्यवाही पुनः शुरू हुई, लेकिन विपक्ष ने अपना विरोध जारी रखा। SIR को वापस लेने की मांग को लेकर विपक्षी सांसद फिर से नारेबाजी करने लगे। सदन में लगातार शोरगुल और व्यवधान के चलते स्पीकर ने एक बार फिर कार्यवाही स्थगित कर दी और इसे दोपहर 2 बजे तक टाल दिया गया।

SIR को लेकर विपक्ष का रुख सख्त

विपक्ष का कहना है कि SIR प्रक्रिया में लगे BLO पर अत्यधिक दबाव डाला जा रहा है और कई राज्यों में शिकायतें सामने आई हैं। कई विपक्षी दल इसे लोकतांत्रिक प्रक्रिया के साथ छेड़छाड़ मानते हैं और संसद में इस मुद्दे को प्रमुखता से उठाने की रणनीति बना चुके हैं।

यह शीतकालीन सत्र कई महत्वपूर्ण बिलों और राष्ट्रीय मुद्दों पर चर्चा के लिए अहम माना जा रहा है, लेकिन विपक्ष के विरोध के कारण कार्यवाही सुचारू रूप से चल पाएगी या नहीं, यह आने वाले दिनों में साफ होगा।

spot_img

एयर नाऊ स्पेशल

देश का एआई हब बनने की तैयारी कर रहा...

न्यूज़ डेस्क : झारखंड. ये नाम सुनते ही दिमाग में सबसे पहले क्या आता है? कोयला, लोहे की खदानें, मिनरल्स या शायद आदिवासी संस्कृति....
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

25,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
113,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

ट्रेंडिंग ख़बर