Tuesday, November 3, 2026

गुरुग्राम में न्यूनतम वेतन बढ़ाने की मांग कर रहे हड़ताली कर्मचारियों पर लाठीचार्ज

गुरुग्राम: हरियाणा के गुरुग्राम के मानेसर स्थित आईएमटी क्षेत्र में हड़ताल कर रहे कर्मचारियों और पुलिस के बीच टकराव हो गया। धारा 163 लागू होने के बावजूद प्रदर्शन कर रहे कर्मचारियों को हटाने के लिए पुलिस ने लाठीचार्ज किया, जिससे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। दरअसल, पुलिस ने उन्हें फैक्ट्री गेट के पास इकट्ठा होने से रोका, लेकिन कर्मचारी नहीं माने। इसके बाद पुलिस ने अचानक कार्रवाई करते हुए लाठीचार्ज कर दिया, जिससे मौके पर भगदड़ मच गई।

एक कर्मचारी घायल, अस्पताल में भर्ती

लाठीचार्ज के दौरान एक कर्मचारी के सिर में चोट लग गई, जिससे काफी खून बहने लगा। घायल कर्मचारी को तुरंत नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया। घटना के बाद मौके पर तनाव और बढ़ गया। पुलिस के समझाने के प्रयास के दौरान कर्मचारियों के साथ नोकझोंक भी हुई। स्थिति इतनी बिगड़ गई कि कुछ प्रदर्शनकारियों ने पुलिस की बाइक में आग लगा दी। वहीं धक्का-मुक्की के दौरान पुलिसकर्मियों का मोबाइल छीनने की भी कोशिश की गई।

कर्मचारियों की मांगें और आरोप

कर्मचारी नेताओं का कहना है कि कॉन्ट्रैक्ट वर्कर्स लंबे समय से शोषण का शिकार हो रहे हैं। उनकी मुख्य मांगों में न्यूनतम मजदूरी, ओवरटाइम का भुगतान, सुरक्षा और स्थायी नौकरी शामिल है। उनका कहना है कि यह प्रबंधन और कर्मचारियों के बीच का मामला है और पुलिस को इसमें हस्तक्षेप नहीं करना चाहिए। होंडा कंपनी के कर्मचारियों की हड़ताल खत्म हो चुकी है, लेकिन इसके बाद सत्यम, मुंजाल शोवा, रिको समेत कई अन्य कंपनियों के कर्मचारी अभी भी हड़ताल पर डटे हुए हैं। इससे औद्योगिक क्षेत्र में कामकाज प्रभावित हो रहा है।

यह भी पढ़ें: 26 अप्रैल को JPSC की JET परीक्षा होगी आयोजित, 6 जिलों में बनाए गए हैं परीक्षा केंद्र

प्रशासन का बयान और वेतन वृद्धि

जिला प्रशासन की ओर से डीसी अजय कुमार ने बताया कि सरकार ने न्यूनतम वेतन दरों में करीब 35 प्रतिशत की बढ़ोतरी की है, जो 1 अप्रैल से लागू मानी जाएगी। नई दरों के अनुसार अकुशल श्रमिकों का वेतन 11,275 रुपये से बढ़ाकर 15,220 रुपये, अर्द्धकुशल का 12,430 से 16,780 रुपये, कुशल का 13,704 से 18,500 रुपये और उच्च कुशल का 14,389 से बढ़ाकर 19,425 रुपये कर दिया गया है। घटना के बाद मानेसर इलाके में तनाव का माहौल बना हुआ है। पुलिस बल तैनात कर स्थिति पर नजर रखी जा रही है। प्रशासन ने लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की है।

Air Now के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें:-

यह भी पढ़ें26 अप्रैल को JPSC की JET परीक्षा होगी आयोजित, 6 जिलों में बनाए गए हैं परीक्षा केंद्र

Air Now के यूट्यूब चैनल को देखने के लिए यहां क्लिक करें:-

एयर नाऊ स्पेशल

Radhakrishna Kishore Podcast: राजनीति में आने की वजह से...

Radhakrishna Kishore Podcast: झारखंड सरकार के वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर अपने बेबाक अंदाज और साफगोई के लिए जाने जाते हैं। एयरनाऊ के खास पॉडकास्ट...
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

25,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
113,000SubscribersSubscribe

ट्रेंडिंग ख़बर