Monday, April 20, 2026

26 अप्रैल को JPSC की JET परीक्षा होगी आयोजित, 6 जिलों में बनाए गए हैं परीक्षा केंद्र

रांची: झारखंड लोक सेवा आयोग ने झारखंड पात्रता परीक्षा (जेट) 2026 की तारीख घोषित कर दी है, जो 26 अप्रैल को आयोजित की जाएगी। आयोग द्वारा जारी कार्यक्रम के अनुसार यह परीक्षा 26 अप्रैल को पूर्वह्र 10 बजे से अपराह्र 1 बजे तक आयोजित होगी। परीक्षा तीन घंटे की होगी और इसे राज्य के छह जिलों (रांची, बोकारो, धनबाद, पूर्वी सिंहभूम (जमशेदपुर), हजारीबाग और देवघर) में आयोजित किया जाएगा।

परीक्षा का पैटर्न

परीक्षा दो भागों में होगी। पहले भाग में शिक्षण और शोध क्षमता से जुड़े 50 प्रश्न पूछे जाएंगे, जिसमें प्रत्येक प्रश्न 2 अंकों का होगा। दूसरे भाग में संबंधित विषय से 100 प्रश्न होंगे, जिनमें भी हर प्रश्न 2 अंकों का रहेगा। इस तरह परीक्षा पूरी तरह वस्तुनिष्ठ (ऑब्जेक्टिव) होगी। आयोग ने अभ्यर्थियों के लिए जरूरी निर्देश और जानकारी अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर जारी कर दी है। परीक्षा केंद्र के लिए जिलों का आवंटन 15 अप्रैल को वेबसाइट पर जारी किया जाएगा। वहीं प्रवेश पत्र (एडमिट कार्ड) 22 अप्रैल से डाउनलोड किया जा सकेगा।

जरूरी दस्तावेज साथ लाना अनिवार्य

आयोग ने स्पष्ट किया है कि अभ्यर्थियों को परीक्षा केंद्र पर प्रवेश पत्र, उपस्थिति पत्रक, आवेदन के समय दिए गए फोटो की दो स्वहस्ताक्षरित रंगीन प्रतियां और एक वैध फोटोयुक्त पहचान पत्र साथ लाना अनिवार्य होगा। इन दस्तावेजों के बिना परीक्षा में शामिल होने की अनुमति नहीं दी जाएगी। परीक्षा में पारदर्शिता बनाए रखने के लिए केंद्रों पर बायोमेट्रिक और आईआरआईएस जांच की व्यवस्था की गई है। साथ ही परीक्षा केंद्र परिसर में मोबाइल फोन या किसी भी प्रकार के डिजिटल गैजेट ले जाने पर पूरी तरह प्रतिबंध रहेगा। आयोग ने अभ्यर्थियों को सलाह दी है कि वे समय से पहले सभी जरूरी दस्तावेज तैयार रखें और परीक्षा से जुड़ी हर जानकारी के लिए नियमित रूप से आधिकारिक वेबसाइट चेक करते रहें।

Air Now के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें:-

यह भी पढ़ें: रांची में कानून-व्यवस्था मजबूत करने के लिए 10 सब-इंस्पेक्टर का तबादला

Air Now के यूट्यूब चैनल को देखने के लिए यहां क्लिक करें:-

एयर नाउ स्पेशल

कोर्ट ने ठहराया दोषी, फिर भी कुर्सी बरकरार! रघुनंदन...

रांची: झारखंड में विकास की गाड़ी जिन कंधों पर टिकी है, उनमें से एक कंधा कानूनी रूप से 'दागी' निकल चुका है। दक्षिणी छोटानागपुर...
- Advertisement -spot_img
App Logo

Download Our App

Download Now ➥

ट्रेंडिंग खबर