Sunday, September 13, 2026

गिरिडीह में देर रात दंपति पर हमला, पति की मौत पत्नी गंभीर

न्यूज डेस्क: गिरिडीह के मधुबन थाना इलाके के दलान चलकरी में मंगलवार देर रात घर पर सोए एक दंपति पर हमला किया गया. जिसमें पति की मौत हो गई और पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गई. स्थानीय लोगों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी और घायल को इलाज के लिए धनबाद के एक अस्पताल में भर्ती कराया जहां फिलहाल उसका इलाज जारी है. घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर डुमरी एसडीपीओ आबिद खान के साथ मधुबन थाना पुलिस पहुंची और शव को कब्जे में लेकर थाना ले गई. इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया गया है.

आवाज सुनकर लोग मौके पर पहुंचे

घटना को लेकर मृतक के रिश्तेदार ने कहा कि रात के लगभग 12:30 बजे कुछ अज्ञात लोग पतिया हांसदा के घर के अंदर घुस गई और उनपर हमला कर दिया, जिसमें पतिया की मौत हो गई. वहीं घर से लोगों के रोने-चिल्लाने की आवाज आने लगी, जिसे सुनते ही मौके पर लोग पहुंच गए. जहां उन्होंने 45 वर्षीय पतिया और उसकी 35 वर्षीय पत्नी परनी मरांडी लहूलुहान जमीन में पड़ी मिली. वहीं, बच्चे रो रहे हैं.

इसे भी पढ़े: देवघर : एक लाख घूस लेकर साक्ष्य मिटाने और फर्जी एनकाउंटर की धमकी देने के मामले में जांच के आदेश

जांच में जुटी पुलिस

सूचना मिलते ही एसडीपीओ और थाना पुलिस एम्बुलेंस के साथ मौके पर पहुंचे. जहां से दोनों को अस्पताल लाया गया. डॉक्टरों ने पतिया को मृत घोषित कर दिया. वहीं रिश्तेदारों ने कहा कि घटना किसने अंजाम दिया, इसकी कोई जानकारी  नहीं है. मृतक पतिया मजदूर था, जिससे हत्या का कारण स्पष्ट नहीं हुआ है. वहीं, घटना को लेकर डुमरी एसडीपीओ आबिद खान ने पतिया हांसदा नामक व्यक्ति की हत्या हुई है. वहीं हत्या के कारणों का पता लगाया जा रहा है. फिलहाल पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है और मामले की गंभीर से जांच की जा रही है. जल्द ही मामले का खुलासा कर लिया जाएगा.

spot_img

एयर नाऊ स्पेशल

Big Breaking News: एक करोड़ का इनामी नक्सली मिशिर...

रांची: झारखंड पुलिस और केंद्रीय सुरक्षा एजेंसियों को नक्सल विरोधी अभियान में बड़ी सफलता मिली है. प्रतिबंधित भाकपा (माओवादी) के सेंट्रल कमेटी सदस्य और...
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

25,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
113,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

ट्रेंडिंग ख़बर