Monday, November 2, 2026

केरल: सीएम सतीशन ने बताया कब से मुफ़्त होगी सरकारी बसों में महिलाओं के लिए यात्रा

न्यूज डेस्क : वीडी सतीशन के नेतृत्व वाली केरल की नई सरकार ने अपनी पहली कैबिनेट मीटिंग में आशा कार्यकर्ताओं की सैलरी बढ़ाने का फ़ैसला लिया है. मुख्यमंत्री वीडी सतीशन ने इसकी जानकारी दी. उन्होंने एक्स पर लिखा, “यूडीएफ़ सरकार ने अपने वादों पर काम शुरू कर दिया है. हमारी पहली ही कैबिनेट बैठक में आशा कार्यकर्ताओं के मानदेय में तीन हज़ार रुपये की बढ़ोतरी को मंज़ूरी दी गई और बुज़ुर्गों के कल्याण के लिए अलग विभाग बनाया गया.”

इसे भी पढ़ें : सुप्रीम कोर्ट ने उमर ख़ालिद को ज़मानत नहीं देने वाले अपने ही फ़ैसले पर उठाए सवाल

उन्होंने कहा, “आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं, रसोई कर्मचारियों, प्री-प्राइमरी शिक्षकों और आया के मानदेय में बढ़ोतरी को भी मंज़ूरी दी गई है. महिलाओं के लिए केएसआरटीसी (केरल स्टेट रोड ट्रांसपोर्ट कॉर्पोरेशन की बसों) में मुफ़्त यात्रा की सुविधा 15 जून से लागू होगी.” वीडी सतीशन ने आज ही केरल के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली है.

मुख्यमंत्री बनने पर पीएम मोदी ने कहा 

कांग्रेस नेता वीडी सतीशन ने केरल के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बधाई दी है. पीएम मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफ़ॉर्म एक्स पर लिखा, “वीडी सतीशन जी को केरलम के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने पर बधाई. उनके कार्यकाल के लिए मेरी शुभकामनाएं.” उन्होंने लिखा, “केंद्र सरकार केरलम की नई सरकार को भरोसा दिलाती है कि जनता की उम्मीदों को पूरा करने में हर संभव मदद की जाएगी.”

एयर नाऊ स्पेशल

Radhakrishna Kishore Podcast: राजनीति में आने की वजह से...

Radhakrishna Kishore Podcast: झारखंड सरकार के वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर अपने बेबाक अंदाज और साफगोई के लिए जाने जाते हैं। एयरनाऊ के खास पॉडकास्ट...
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

25,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
113,000SubscribersSubscribe

ट्रेंडिंग ख़बर