Wednesday, November 4, 2026

कश्मीर टाइम्स पर छापेमारी, संपादक अनुराधा भसीन के खिलाफ FIR दर्ज

जम्मू कश्मीर : जम्मू-कश्मीर पुलिस की स्टेट इन्वेस्टिगेशन एजेंसी (SIA) ने 21 नवंबर को देश-विरोधी गतिविधियों को बढ़ावा देने के आरोप में जम्मू स्थित कश्मीर टाइम्स के कार्यालय पर छापेमारी की। पुलिस सूत्रों के अनुसार, इस दौरान एके-47 के कारतूस, पिस्तौल की गोलियां और तीन ग्रेनेड लीवर बरामद किए गए हैं। कश्मीर टाइम्स की कार्यकारी संपादक अनुराधा भसीन के खिलाफ कथित तौर पर असंतोष फैलाने, अलगाववाद का महिमामंडन करने और भारत तथा केंद्र शासित प्रदेश की संप्रभुता और क्षेत्रीय अखंडता को खतरे में डालने के आरोप में एफआईआर दर्ज की गई है।

संपादक प्रबोध जामवाल और अनुराधा भसीन ने क्या कहा

कश्मीर टाइम्स प्रबंधन ने अपने जम्मू कार्यालय पर हुई इस कथित छापेमारी की कड़ी आलोचना की है। संस्थान का कहना है कि राज्य-विरोधी गतिविधियों के ये आरोप सिर्फ एक स्वतंत्र मीडिया संस्थान को दबाने की कोशिश हैं।
सोशल मीडिया पर जारी एक संयुक्त बयान में संपादक प्रबोध जामवाल और अनुराधा भसीन ने कहा, “हमारे जम्मू कार्यालय पर छापेमारी, राज्य-विरोधी गतिविधियों के निराधार आरोप और शांतिपूर्ण कार्रवाई—ये सब हमें चुप कराने की कोशिश है।” उन्होंने यह भी कहा,“सरकार की आलोचना करना राज्य के प्रति शत्रुतापूर्ण व्यवहार नहीं है। एक सवाल पूछने वाली, मजबूत प्रेस ही लोकतंत्र को मजबूत बनाती है, कमजोर नहीं।”

Also Read : दिल्ली ब्लास्ट केस में जैश-ए-मोहम्मद का कनेक्शन उजागर, व्हाइट कॉलर टेरर मॉड्यूल का भंडाफोड़

कई जगहों पर छापेमारी

आपको बता दें , जम्मू-कश्मीर पुलिस की काउंटर-इंटेलिजेंस विंग और स्टेट इन्वेस्टिगेशन एजेंसी 10 नवंबर से लगातार कई जगहों पर छापेमारी कर रही है। यह कार्रवाई तब से शुरू हुई, जब एक स्थानीय डॉक्टर उमर नबी ने दिल्ली में लाल किले के पास एक कार में ब्लास्ट किया था, जिसमें 13 निर्दोष लोगों की मौत हो गई थी और कई घायल हुए थे। उमर नबी वही आतंकवादी था जो पहले भी गिरफ्तारी से बच निकला था, जब जम्मू-कश्मीर पुलिस और हरियाणा पुलिस ने फरीदाबाद में एक सफेदपोश आतंकी मॉड्यूल का भंडाफोड़ किया था।

एयर नाऊ स्पेशल

Radhakrishna Kishore Podcast: राजनीति में आने की वजह से...

Radhakrishna Kishore Podcast: झारखंड सरकार के वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर अपने बेबाक अंदाज और साफगोई के लिए जाने जाते हैं। एयरनाऊ के खास पॉडकास्ट...
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

25,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
113,000SubscribersSubscribe

ट्रेंडिंग ख़बर